खेरिया एयरपोर्ट से एक और फ्लाइट बढऩे के आसार हैं. केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो. एसपी ङ्क्षसह बघेल की मांग पर इंडिगो कंपनी ने आगरा से सूरत-गोवा फ्लाइट का सर्वे शुरू कर दिया है. अगर यह फ्लाइट चलती है तो सबसे अधिक फायदा कपड़ा कारोबारियों को होगा. पैसेंजर्स की ठीक ठीक संख्या मिलती है तो यह फ्लाइट एक से दो माह में चल सकती है.

आगरा। (ब्यूरो) खेरिया एयरपोर्ट से एक और फ्लाइट बढऩे के आसार हैं। केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल की मांग पर इंडिगो कंपनी ने आगरा से सूरत-गोवा फ्लाइट का सर्वे शुरू कर दिया है। अगर यह फ्लाइट चलती है तो सबसे अधिक फायदा कपड़ा कारोबारियों को होगा। पैसेंजर्स की ठीक ठीक संख्या मिलती है तो यह फ्लाइट एक से दो माह में चल सकती है।

बड़ी संख्या में जाते हैं कपड़ा कारोबारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से 20 अक्टूबर का खेरिया एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया था। यह प्रोजेक्ट 579 करोड़ रुपए का है। धनौली गांव में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो। एसपी ङ्क्षसह बघेल ने कहा था कि आगरा से सूरत के लिए हर दिन बड़ी संख्या में कपड़ा कारोबारी जाते हैं। हर दिन आठ से 10 कारोबारी अगस्त क्रांति एक्सप्रेस में कोटा लगवाने की सिफारिश करते हैं। अगर फ्लाइट चालू हो जाएगी तो कारोबारी आगरा से सूरत जल्द पहुंच सकेंगे। समय की बचत होगी। उन्होंने आगरा से सूरत होते हुए गोवा तक फ्लाइट के संचालन पर जोर दिया था। इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। पैसेंजर्स की संख्या के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
-------
हैदराबाद सहित तीन फ्लाइट के शेड्यूल में होगा बदलाव :
खेरिया एयरपोर्ट से वर्तमान में तीन शहरों हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट संचालित हैं। तीनों ही फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव हो रहा है। इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि ङ्क्षवटर शेड्यूल के चलते आगरा-बेंगलुरु फ्लाइट 27 अक्टूबर से दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरेगी। सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार है। आगरा-मुंबई फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है। आगरा से हैदराबाद फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 3.35 बजे उड़ान भरेगी। यह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है।

---------------

इन शहरों के लिए संचालित हैं फ्लाइट
हैदराबाद
मुंबई
बेंगलुरु

फ्लाइट के शेड्यूल में बदलाव
- आगरा-बेंगलुरु फ्लाइट 27 अक्टूबर से दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरेगी। सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार है।
- आगरा-मुंबई फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है।
- आगरा से हैदराबाद फ्लाइट 29 अक्टूबर से दोपहर 3.35 बजे उड़ान भरेगी। यह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार है.

Posted By: Inextlive