दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन निगम रोडवेज ने तैयारी पूरी कर ली है.

आगरा (ब्यूरो)। दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) ने तैयारी पूरी कर ली है। आगरा परिक्षेत्र में 250 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। आईएसबीटी, ईदगाह और बिजलीघर बस अड्डा से बसें 28 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेंगी। 1200 चालकों और 1000 परिचालकों के अवकाश को रद कर दिया गया है।

हर दिन आगरा परिक्षेत्र में होता है 705 बसों का संचालन
आगरा परिक्षेत्र से हर दिन 705 बसों का संचालन होता है। आईएसबीटी से 23 हजार, ईदगाह से 15 हजार और बिजलीघर डिपो से हर दिन 20 हजार यात्री सफर करते हैं। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बैठक की। उन्होंने प्रत्येक डिपो में एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक बस डिपो में लगातार बसों के संचालन की घोषणा होगी। सभी चालकों और परिचालकों को अवकाश नहीं मिलेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि परिक्षेत्र में 705 बसें हैं। 28 अक्टूबर से छह नवंबर के मध्य 250 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। यह बसें अलीगढ़, एटा, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, नई दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य के लिए चलेंगी। वर्तमान में सबसे अधिक बसें आगरा से नई दिल्ली के मध्य 110 चलती हैं।
ट्रेनों में तेजी से बढ़ रही है वेङ्क्षटग लिस्ट

दीपावली और छठ पूजा के चलते ट्रेनों में वेङ्क्षटग लिस्ट तेजी से बढ़ती जा रही है। सबसे अधिक वेङ्क्षटग लिस्ट बिहार और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों में हैं। कोटा-पटना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कर्नाटक एक्सप्रेस, तेलंगाना, गोवा, झेलम, श्रीधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के स्लीपर कोच में नो रूम की स्थिति बन रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 550 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा। 100 से अधिक ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। आगरा कैंट स्टेशन से हर दिन 27 हजार यात्री सफर करते हैं।

Posted By: Inextlive