इलेक्शन कमीशन ने यूपी के उपचुनाव समेत महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डेट्स अनाउंस कर दी है। सभी चुनावों का रिजल्‍ट एक साथ 23 नवंबर को आएगा

कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। भारत के इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र और झारखंड में इलेक्शन को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया है। इसके अलावा इलेक्शन कमीशन ने देश में 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर इलेक्शन की डेट्स भी क्लियर कर दी हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जिनमें से सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत होगी। वहीं दूसरी तरफ झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं और यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 42 सीटें चाहिए। इसके साथ ही यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसमें मैनपुरी की करहल, कानपुर की सीसामऊ, प्रयागराज की फूलपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या की मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, अलीगढ़ की खैर, मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं। बता दें कि यूपी की 10 में से एक सीट मिल्कीपुर पर चुनाव का ऐलान नहीं हुआ है।

झारखंड में दो चरणों में होगी वोटिंग
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। झारखंड में इलेक्शन का रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। इलेक्शन डेट्स अनाउंस करते टाइम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में कुल 2.6 करोड़ वोटर्स हैं जो चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

महाराष्ट्र में एक चरण में होगी वोटिंग
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक साथ एक ही चरण में वोटिंग होगी। इलेक्शन कमीशन ने महाराष्ट्र में वोटिंग की डेट 20 नवंबर रखी है। इसके अलावा महाराष्ट्र में वोटिंग का रिजल्ट भी 23 नवंबर को ही आएगा। महाराष्ट्र के बारे में जानकारी देते हुए CEC ने कहा कि राज्य में कुल 1,00,186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

उपचुनाव की डेट्स भी की अनाउंस
इलेक्शन कमीशन ने देश भर की 47 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव की अनाउंसमेंट कर दी है। 13 नवंबर को 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को ही होगी। इसके अलावा देश में 2 लोकसभा सीटों पर भी उपचुनाव 20 नवंबर को होगा। इन दो लोकसभा सीटों में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर उपचुनाव होना है।

Posted By: Inextlive Desk