UK Election 2024: ब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के 29 सांसदों ने जीत का परचम लहाराया है। जीतने वाले सांसदों में ऋषि सुनक शिवानी राजा कनिष्क नारायण प्रीति पटेल समेत 29 नाम शामिल हैं। यहां जानें हाउस ऑफ कॉमन्स जाने वाले भारतीय मूल के सांसदों के बारे में...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। UK Election 2024: यूके में 650 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। लेबर पार्टी ने हाउस ऑफ कॉमन्स में 412 सीटें हासिल करके शानदार जीत हासिल की है। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटें ही हासिल हुयीं। इस साल के चुनावों में, हाउस ऑफ कॉमन्स में सीट के लिए ब्रिटिश-भारतीय मूल के 107 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से 29 सांसदों ने शानदार जीत हासिल की है। इसमें लेबर पार्टी के 19, कंजरवेटिव पार्टी के 7 और लिबरल डेमोक्रेट्स से 1 सांसद हैं। इसके अलावा 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचे हैं। खास बात तो यह है कि ब्रिटेन की पिछली संसद में भी भारतीय मूल के 29 सांसद थे।

ऋषि सुनक
यूके के मौजूदा प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने नार्दन इंग्लैंड में अपनी सीट बरकरार रखी है, लेकिन उनकी पार्टी बहुमत हासिल करने में विफल रही। सुनक ने पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री के रूप में इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री बनने से पहले, उन्होंने कई कैबिनेट पदों पर काम किया, जिसमें बोरिस जॉनसन के तहत 2020 से 2022 तक चांसलर ऑफ द एक्सचेकर भी शामिल है। वह 2015 से 2024 तक रिचमंड (यॉर्क) के सांसद थे और 2024 से रिचमंड और नॉर्थलेर्टन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

शिवानी राजा
शिवानी राजा कंजरवेटिव पार्टी की उम्मीदवार हैं। उन्होंने लीसेस्टर ईस्ट से जीत हासिल की, जिससे उन्हें मौजूदा लेबर पार्टी से एक सीट मिल गई। वह पूर्व सांसद क्लाउड वेब और कीथ वाज के खिलाफ चुनाव लड़ रही थीं, जिन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। राजा का जन्म और लीसेस्टर में हुआ। वह वहीं पर पली हैं। उन्होंने हेरिक प्राइमरी, सोअर वैली कॉलेज, वायगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ सेकेंड कॉलेज में पढ़ाई की। उन्होंने कॉस्मेटिक साइंस में फर्स्ट क्लास आर्नस के साथ डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन भी किया।

कनिष्क नारायण
कनिष्क नारायण लेबर पार्टी के उम्मीदवार हैं। वे माइनियारिटी बैकग्राउंड से आने वाले वेल्श के पहले सांसद बने। उन्होंने पूर्व वेल्श सचिव, अलुन केर्न्स को हराया। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन 12 साल की उम्र में वे कार्डिफ चले गए। उन्होंने ईटन में स्कालरशिप हासिल की और सिविल सर्वेंट बनने से पहले ऑक्सफोर्ड और स्टैनफो र्ड में आगे की पढ़ाई की।

सुएला ब्रेवरमैन
कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य सुएला ब्रेवरमैन ने 2017 से 2018 तक यूरेापियन रिसर्च ग्रुप का नेतृत्व किया। उन्होंने 2020 से मार्च 2021 तक और फिर सितंबर 2021 से 2022 तक इंग्लैंड और वेल्स के अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2015 से 2024 तक एक सांसद के रूप में फेयरहैम का प्रतिनिधित्व किया।

प्रीति पटेल
पूर्व गृह सचिव प्रीति पटेल ने लेबर पार्टी के उम्मीदवार को हराने के लिए 37.2 प्रतिशत वोट जीतकर एसेक्स के विथम में अपनी सीट बरकरार रखी है। गुजराती मूल की पटेल ने 2019 से 2022 तक गृह सचिव के रूप में कार्य किया। वह कंजरवेटिव पार्टी की सदस्य हैं जिन्होंने 2010 से विथम के लिए एक सांसद के रूप में कार्य किया है।

प्रीति कौर गिल
लेबर पार्टी की सदस्य गिल बर्मिंघम एजबेस्टन में फिर से चुनी गईं। उन्होंने ऋषि सुनक की सरकार में प्राइमरी केयरऔर पब्लिक हेल्थ के लिए सैडो मिनिस्टर के रूप में कार्य किया।

ब्रिटेन की संसद में जीतकर पहुंचने वाले इन बहुचर्चित सांसदों समेत कुल 29 सांसद भारतीय मूल के हैं।

संसदीय सीट उम्मीदवार
फेल्थम और हेस्टन सीमा मल्होत्रा
वॉल्सॉल और ब्लॉक्सविच वैलेरी वाज
विगन लिसा नंदी
स्टॉकपोर्ट नवेंदु मिश्रा
नॉटिंघम ईस्ट नाडिया विटकोम
स्लौघा तनमनजीत सिंह ढेसी
बर्मिंघम एजबेस्टन प्रीत कौर गिल
डेरेबी साउथ बैगी शंकर
स्मेथविक गुरिंदर सिंह जोसन
हडर्सफील्ड हरप्रीत उप्पल
इल्फोर्ड साउथ जस अठवाल
Loughborough जीवन संधेर
Vale of Glamorgan कनिष्का नारायण
साउथहॉल किरिथ एंटविस्टल
साउथैंपटन सतवीर कौर
Hampton North East सुरीना ब्रैकेनब्रिज
Wolverhampton West वरिंदर जस्स
एशफोर्ड सीट: सोजन जोसेह
Dudley सीट सोनिया कुमार
रिचमंड और नॉर्थलेटन ऋषि सुनक
साउथ वेस्ट हर्टफोर्डशायर गगन मोहिन्द्रा
लीसेस्टर ईस्ट शिवानी राजा
फारेहम और वाटरलूविल सुएला ब्रेवरमैन
विथम प्रीति पटेल
ईस्ट सुर्रेय क्लेयर कॉटिन्हो
सोलिहुल और शर्ली सीट नील शास्त्री हर्स्ट
ट्विकेनहैम मुनीरा विल्सन
लीसेस्टर साउथ शॉकट एडम
ड्यूस्बरी और बैटली इकबाल मोहम्मद
Posted By: Shweta Mishra