National Film Award: साउथ और बॅालिवुड मूविज के फेमस कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को इस साल 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था। लेकिन कोरियोग्राफर पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के एलिगेशन के बाद उनका अवॉर्ड वापस ले लिया गया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Choreographer Jani Master: स्त्री 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर का कैंसल किया गया नेशनल अवॉर्ड, सेक्सुअल हैरेसमेंट का लगा है आरोप। जी हां, साउथ और बॅालिवुड मूविज के फेमस कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर को इस साल 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था। लेकिन कोरियोग्राफर पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के एलिगेशन के बाद उनका अवॉर्ड वापस ले लिया गया है. साथ ही उनके सेरेमनी में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है। यानी अब ना ही जानी मस्टर को नेशनल अवॉर्ड मिलेगा और ना ही वो इस सेरेमनी में शामिल हो सकेंगे।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

अवार्ड के साथ जमानत भी हुई रद्द
बता दें कि, तेलुगू कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक 21 साल की लड़की ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. जिसके बाद POSCO ACT के तहत वो 19 सितंबर से जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 अक्टूबर को जानी मास्टर को 6 से 10 अक्टूबर तक के लिए कोर्ट ने चार दिन की जमानत दी थी, लेकिन अब आवार्ड ससपेंड किए जाने के बाद जानी मास्टर दी गई जामानत भी रद्द कर दी गई है।

Posted By: Anjali Yadav