सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के वीडियोज बनाते हैं। जिनमें से कुछ तो देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं। ऐसे ही एक शख्स की बर्थडे पार्टी का वीडियो भी काफी चर्चा में है जिसमें उसने अजगरों के साथ मे अपना जन्मदिन मनाया है।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बर्थडे एक ऐसा मौका होता है जिसे हर कोई अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना पसंद करता है। ऐसे ही कैलिफोर्निया के एक शख्स ने अपना बर्थडे बेहद ही खास और अजीब अंदाज में सेलिब्रेट किया है। शख्स के बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इस शख्स को अजगरों के बीच में लेटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो द रिप्टाइल जू के फाउंडर जे ब्रूअर का है। जो कि पहले से ही रेप्टाइल्स के साथ रोमांचक कंटेट बनाने के लिए काफी फेमस हैं। ब्रूअर इस वीडियो में अजगरों के बीच में लेटे हुए दिख रहे हैं। उनके आस-पास इतने अजगर हैं जिन्हें गिना नहीं जा सकता है। ब्रूअर ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में इसे स्नैक पार्टी का नाम दिया है।

View this post on Instagram A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)

ब्रूअर ने क्या लिखा पोस्ट में
ब्रूअर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह एक स्नेक पार्टी है, आज मेरा बर्थडे है और मैं सभी को उनके प्यार के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। हमने अजगरों के साथ खूब मस्ती की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मजाक एक तरफ, एक और साल पूरा कर लिया और यह सब सबकी वजह से ही मुमकिन है।

लोग कर रहे तरह-तरह के कमेंट्स
जे ब्रूअर का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इस पर लोग तरह—तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग तो इस वीडियो को देखकर डर भी गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैं तो डर के मारे चिल्लाने लगूंगा। तो वहीं दूसरे ने लिखा- यह तो बिल्कुल पागलपन है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। कई यूजर्स तो अजगरों को देखकर हैरान हैं। लोग भले ही इस तरह की स्नेक पार्टी को लेकर थोड़े से घबरा गए हों लेकिन जे ब्रूअर का रेप्टाइल्स के लिए ये अटूट प्यार उनके और उनके फॉलोअर्स के लिए मेमोरेबल बन गया है।

Posted By: Inextlive Desk