Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी के बाद सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को गिरने की वजह से पसलियों में चोट आ गई है। हालांकि अब शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े बेटे लव सिन्हा ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए इन खबरों को अफवाह बताया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Luv Sinha Share Shatrughan Sinha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी के बाद अब एक बार फिर से सिन्हा परिवार सुर्खियों में आ गया है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा को गिरने की वजह से पसलियों में चोट आ गई है। जिस वजह से उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनकी सर्जरी होगी। हालांकि, अब शत्रुघ्न सिन्हा के बड़े बेटे लव सिन्हा ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए इन खबरों को अफवाह बताया है।

View this post on Instagram A post shared by Luv Sinha (@luvsinha)

कैसी है अब शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत?
लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि अब शत्रुघ्न सिन्हा ठीक हैं, साथ ही उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। पोस्ट शेयर करते हुए लव ने लिखा कि, 'अपने पिता की हेल्थ के संबंध में मैं क्लियरिफाई करना चाहता हूं कि, कोई सर्जिकल प्रोसीजर नहीं हुआ है और आप में से किसी को इन अनवेरीफाइड न्यूज पर भरोसा नहीं करना चाहिए। हम अपने पिता को उनके एनुअल चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे, क्योंकि उन्हें बहुत तेज बुखार था। सभी का धन्यवाद जिन्होंने उनकी हेल्थ को लेकर कंसर्न दिखाया।'

क्या सिन्हा परिवार में पड़ी कलह?
खबरें है कि, सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद से ही सिन्हा में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शादी में भी एक्ट्रेस के दोनों भाई नजर नहीं आए थे। हालांकि, उनका कहना है कि वो शादी में मौजूद थे लेकिन प्राइवेट इंसान होने की वजह से वो कैमरे के सामने नहीं आए थे। संडे को लव सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट कर लिखा था कि, 'मैंने इसमें शामिल नहीं होने का फैसला क्यों किया। मेरे खिलाफ झूठे आधार पर ऑनलाइन कैम्पियन चलाने से यह तथ्य नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा लिए सबसे पहले मेरा परिवार आता है।'

Posted By: Anjali Yadav