Shailesh Lodha Father Passed Away: टीवी एक्टर और जाने माने कवि शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर ने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा को खो दिया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Shailesh Lodha Loses Father: आंसुओं की भाषा होती तो शायद कुछ लिख पाता, अपने पिता के निधन से बुरी तरह टूटे शैलेश लोढ़ा। इमोशनल पोस्ट कर लिखा कि, 'पापा ने देह त्याग दी'। टीवी के फेमस एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि, एक्टर ने अपने पिता श्याम सिंह लोढ़ा को खो दिया है। शैलेश लोढ़ा ने कई बार अपने पिता को लेकर बात की है कि वो हमेशा से उनकी पहली इंस्पिरेशन थे। अब शैलेश और उनका पूरा परिवार इस नुकसान की वजह से गम में डूबा हुआ है।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

'पापा ने देह त्याग दी'
पिता के निधन की खबर शैलेश ने खुद एक इमोशनल पोस्ट के जरिए अपने फैंस को दी है। शैलेश लोढ़ा ने श्याम सिंह लोढ़ा के साथ एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जो भी हूं... आप की परछाई हूं...आज सुबह के सूरज ने जगत तो रोशन किया पर हमारी जिंदगी में अंधेरा हो गया... पापा ने देह त्याग दी....आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता... एक बार फिर से कह दीजिए ना... बबलू।' शैलेश के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट करते हुए श्याम सिंह लोढ़ा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Posted By: Anjali Yadav