Ramoji Rao Death: वेटेरन प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव ने आज सुबह अपनी आखिरी सांसें लीं। रामोजी के निधन की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। नरेंद्र मोदी से लेकर चिरंजीवी तक हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ramoji Rao Death: वेटेरन प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के फाउंडर रामोजी राव के निधन की खबरों ने सबको सदमें में डाल दिया है। 87 साल के रामोजी पिछले काफी टाइम से बीमार थे साथ ही उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें 5 जून को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद 8 जून को सुबह रामोजी राव ने अपनी आखिरी सांसें ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामोजी राव के पार्थिव शरीर को पहले फिल्म सिटी में मौजूद उनके घर पर ले जाया जाएगा।

रामोजी के निधन की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। नरेंद्र मोदी से लेकर चिरंजीवी तक हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'श्री रामोजी राव का निधन अत्यंत दुःखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए। उनकी सेवाओं ने सिनेमा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में उत्कृष्टता के नये मानक स्थापित किये हैं। रामोजी राव भारत के विकास को लेकर बहुत उत्साहित थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनके विशाल ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति'

శ్రీ రామోజీ రావుగారి మరణం ఎంతో బాధాకరం.ఆయన భారతీయ మీడియాలో విప్లవాత్మకమైన మార్పులు తీసుకొచ్చిన ఒక దార్శనికుడు.ఆయన సేవలు సినీ,పత్రికారంగాలలో చెరగని ముద్ర వేశాయి. తన అవిరళ కృషి ద్వారా, ఆయన మీడియా, వినోద ప్రపంచాలలో శ్రేష్టమైన ఆవిష్కరణలకు నూతన ప్రమాణాలను నెలకొల్పారు.
రామోజీ రావు… pic.twitter.com/1cjAFSF6xB

— Narendra Modi (@narendramodi) June 8, 2024

चिरंजीवी ने भी किया ट्वीट
साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी रामोजी राव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, 'मेरु पर्वत, जो किसी के आगे नहीं झुकता। दिवि केगिंडी। ॐ शांति'

ఎవ్వరికీ తలవంచని మేరు పర్వతం ..
దివి కేగింది 🙏💔
🙏 ఓం శాంతి 🙏 pic.twitter.com/a8H8t9Tzvf

— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) June 8, 2024

एसएस राजामौली ने की भारत रत्न की मांग
वहीं एसएस राजामौली ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, 'एक व्यक्ति ने अपने 50 वर्षों की कड़ी मेहनत और इनोवेशन से लाखों लोगों को रोजगार दिया, आजीविका और आशा प्रदान की। रामोजी राव गरू को श्रद्धांजलि देने का एकमात्र तरीका उन्हें "भारत रत्न" से सम्मानित करना है।'

ONE man with his 50 years of resilience, hardwork and innovation provided employment, livelihood and hope for millions. 🙏🏻🙏🏻
The only way we can pay tribute to Ramoji Rao garu is conferring him with "BHARAT RATNA"

— rajamouli ss (@ssrajamouli) June 8, 2024

राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा कि, ' रामोजी राव की मृत्यु अविश्वसनीय है क्योंकि वह एक व्यक्ति से एक संस्था में रूपांतरित हो गए। उनके विशाल व्यक्तित्व के क्षितिज पर उभरे बिना तेलुगु राज्य पहले जैसा नहीं होंगा। एक व्यक्ति से अधिक, वह एक ताकत हैं और मेरे लिए उनकी मृत्यु की कल्पना करना मुश्किल है।'

Ramoji Rao&यs death is unbelievable because he from an individual metamorphosed into an institution.The telugu states won&यt be same without his towering personality looming over the horizon .More than a man, he is a force and i find it difficult to imagine the death of a force 🙏 pic.twitter.com/yvVRNzikSX

— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) June 8, 2024

Posted By: Anjali Yadav