shwetrshweब्लादिमीर पुतिन के दो बेटे हैं। जिनके बारे में दुनिया बहुत कम जानती है। उनके दोनों बेटे अपनी मां के साथ लाइमलाइट से दूर एक बेहद सीक्रेट और लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। जानिए कौन हैं पुतिन के दो बेटे और क्यों जी रहे हैं इतनी सीक्रेट लाइफ...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। ब्लादिमीर पुतिन अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। मगर फिर भी उनकी प्राइवेट लाइफ काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में पुतिन की प्राइवेट लाइफ के बारे में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन के दो बेटे हैं। कहा जाता है कि ये दोनो बेटे पुतिन की रूमर्ड गर्लफ्रैंड और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना काबेवा के हैं। जिसमें से एक का नाम Ivan और दूसरे का नाम Vladimir Junior है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन के दोनो बेटे अपनी मां अलीना के साथ किसी एकांत जगह पर शानदार जिंदगी गुजार रहे हैं।


दो बेटियों के बाप हैं पुतिन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला पुतिना से उनको दो बेटियां भी हैं। पुतिन की शादी 30 साल पहले हुयी थी। हालांकि पत्नी ल्यूडमिला पुतिना के साथ पुतिन का डिवोर्स हो चुका है, जिसके बाद ही वो अलीना के साथ रिलेशनशिप में आए। पुतिन की दोनों बेटियां बड़ी हो गई हैं।


पुतिन के बेटे जी रहे बेहद लग्जरी लाइफ
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुतिन के बेटे इवान ने 2015 में स्विस शहर लुगानो के संत मेटरनिटी क्लीनिक में जन्म लिया था। जबकि दूसरे बेटे ब्लादिमीर जूनियर का जन्म 2019 में मॉस्को में हुआ। पुतिन के दोनों बेटों के आसपास टीचर, नैनी, स्पोर्ट्स कोच के साथ साथ टाइट सिक्योरिटी भी रहती है। बच्चों को पुतिन की ही तरह बेहद कड़ी सुरक्षा दी गई है। उन्हें प्राइवेट जेट, बख्तरबंद रेलगाड़ियां , हेलीकॉप्टर जैसी सर्विसेज दी जाती हैं। उनके आसपास हर टाइम टाइट सिक्योरिटी रहती हैं।


पुतिन को है डांटने का अधिकार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन के अलावा और कोई भी उनके बच्चों से सख्ती से बात नहीं कर सकता है। उनके बेटे इवान को डिज्नी से बेहद लगाव है। जिसकी वजह से वो डिज्नी के कैरेक्टर वाले कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा इवान जिम्नास्टिक के बेहद शौकीन हैं। कई बार पुतिन को अपने बेटों के साथ हॉकी मैच खेलते हुए भी दिखे हैं। पुतिन के बेटे इस टाइम लाइमलाइट से दूर एक लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।

Posted By: Inextlive Desk