Priyanka Gandhi Net Worth: प्रियंका गांधी ने अपने एफिडेविट में बताया कि उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी खरीदी और बाद में कंस्ट्रक्शन पर 5.05 करोड़ रुपये खर्च किए। उन्हें 2.10 करोड़ रुपये की इमूएबल प्रॉपर्टी विरासत में मिली और एफिडेविट में 15.75 लाख रुपये से ज्यादा की देनदारियां भी घोषित कीं।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Gandhi Net Worth: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वायनाड लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। अपने एफिडेविट में प्रियंका गांधी ने करीब 12 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी एनाउंस की है। उनके पास 4.24 करोड़ रुपये से अधिक की मूएबल प्रॉपर्टी और 7.74 करोड़ रुपये की इमूएबल प्रॉपर्टी है। प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति 65.5 करोड़ रुपये है, जिसमें 37.9 करोड़ रुपये की मूएबल प्रॉपर्टी और 27.64 करोड़ रुपये की इमूएबल प्रॉपर्टी शामिल है।प्रियंका गांधी के पास तीन बैंक खाते प्रियंका गांधी ने अपने एफिडेविट में बताया कि उन्होंने 1.09 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदी और बाद में कंस्ट्रक्शन पर 5.05 करोड़ रुपये खर्च किए।प्रियंका को विरासत में 2.10 करोड़ रुपये की इमूएबल प्रॉपर्टी मिली और उन्होंने अपने एफिडेविट में 15.75 लाख रुपये से अधिक की देनदारियां घोषित कीं।


प्रियंका गांधी के पास तीन बैंक खाते हैं और उनके पास 2.24 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड हैं। उनके बैंक खातों में 3.6 लाख रुपये और एसबीआई में उनके पीपीएफ खाते में 17.38 लाख रुपये हैं।प्रियंका के पास 1.15 करोड़ रुपये का सोना

प्रियंका के पास कोई शेयर नहीं है, लेकिन उनके पति के पास डिफरेंट इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो हैं। प्रियंका के पास 1.15 करोड़ रुपये का सोना और 29 लाख रुपयकी चांदी है। उनके पास 8 लाख रुपये की होंडा सीआरवी कार भी है, जो उनके पति ने उन्हें गिफ्ट में दी थी। प्रियंका के पास दिल्ली के सुल्तानपुर महरौली गांव में 2.1 करोड़ रुपये की कृषि भूमि के दो प्लॉट हैं, जो उनके भाई राहुल गांधी के साथ संयुक्त रूप से हैं। प्रियंका के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5.63 करोड़ रुपये का घर भी है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ थे। प्रियंका चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयारप्रियंका गांधी के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी नामांकन भरते समय मौजूद थे। प्रियंका चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वायनाड के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होना है और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। वायनाड की सीट प्रियंका के भाई राहुल गांधी ने खाली की थी, जब उन्होंने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया था।

Posted By: Shweta Mishra