प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें निक जोनस पर लेजर लाइट पड़ती है। इसके बाद सिंगर शो के बीच से ही स्टेज छोड़कर चले जाते हैं। जानें पूरी खबर...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से सेलिब्रिटीज घबराए हुए हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें निक बीच शो में स्टेज छोड़कर जाते दिख रहे हैं। दरअसल पॉप स्टार निक जोनस इन दिनों अपने ब्रदर्स केविन और जो जोनस के साथ वर्ल्ड टूर पर हैं। जिसके चलते वो मंगलवार को प्राग में एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। तभी अचानक से निक के माथे पर एक रेड लेजर लाइट पड़ती है। जिससे निक घबरा जाते हैं और स्टेज छोड़कर चले जाते हैं। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

View this post on Instagram A post shared by Jonas Daily News (@jonasdailynews_)

क्या है वीडियो में
निक के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक ऑडियंस की तरफ देखते हैं। जिसके बाद वो अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को कुछ इशारा करते हैं और स्टेज छोड़कर चले जाते हैं। निक के इस वीडियो को उनके एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- जोनस ब्रदर्स को आज रात प्राग में कुछ टाइम के लिए शो को तब रोकना पड़ा, जब ऑडियंस में से किसी ने निक जोनस पर लेजर लाइट हिट की। इसके बाद लेजर लाइट हिट करने वाले को इवेंट से हटा दिया गया और शो कंटीन्यू किया गया। हालांकि इस मामले को लेकर जोनस ब्रदर्स की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

चिंता में पड़े निक के फैंस
निक जोनस के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इसी घटना से रिलेटेड एक और वीडियो एक्स पर चर्चा में है। जिसमें निक जोनस के माथे पर रेड कलर की लेजर लाइट दिखाई दे रही है। निक के साथ हुए इस इंसीडेंट को लेकर निक और प्रिंयका के फैंस को अब सिंगर की चिंता सता रही है कि कहीं उनकी जान को कोई खतरा तो नहीं है।

Posted By: Inextlive Desk