देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में करवा चौथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनका अंदाज काफी अनोखा दिखा। सोशल मीडिया पर उनकी करवा चौथ की कुछ पिक्चर्स सामने आई हैं। इसमें प्रियंका ने लाल दुपट्टे के साथ मैरून ट्रैक सूट पहना हुआ है। देसी गर्ल का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

लंदन (एएनआई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को पति निक जोनास के साथ लंदन, यूनाइटेड किंगडम में में करवा चौथ मनाने की कुछ पिक्चर शेयर की। इस कपल ने इस फेस्टिवल काे एक अनोखे और कैजुअल अंदाज में मनाया, जिसमें प्रियंका ने लाल दुपट्टे के साथ मैरून ट्रैक सूट पहना हुआ था। देसी गर्ल का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके फैंशन की काफी तारीफ कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने कई पिक्चर्स पोस्ट कीं। पहली पिक्चर में निक ने प्रियंका के लिए पानी का गिलास पकड़ा हुआ है, जबकि वह अपना व्रत खोलने की तैयारी कर रही हैं। दोनों ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वीडियो कॉल पर बात की, साथ ही अपनी पारंपरिक पूजा की थाली भी संभाली।

View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


हैप्पी करवा चौथ और हां मैं फिल्मी हूं
एक और कैंडिड शॉट में, प्रियंका निक के नाम से लिखे नोट को पढ़ते हुए मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। एक पिक्चर में उनकी मेंहदी दिख रही है। इसमें निक की डेट आफ बर्थ के साथ-साथ एक हार्ट भी बना दिख रहा है। पिक्चर्स के साथ, प्रियंका ने 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के क्लासिक गाने "चांद छुपा बादल में" को बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में लगाया जिससे एक पुरानी यादों का माहौल बन गया। प्रियंका चोपड़ा ने लंदन, यूनाइटेड किंगडम में अपने जगह को जियो-टैग करते हुए कैप्शन के साथ फेस्टिव विशेज दीं। साथ ही लिखा करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को... हैप्पी करवा चौथ और हां मैं फिल्मी हूं ।"
'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी प्रियंका
बतादें कि प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। इसके बाद कपल ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल, प्रियंका रूसो ब्रदर्स की 'सिटाडेल' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं और 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, वह फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 19वीं सदी के कैरिबियन में अपने अतीत की चुनौतियों का सामना करने वाली एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं।

Posted By: Shweta Mishra