Sarkata aka Sunil Kumar: क्या आप फिल्म स्त्री 2 के सरकटे को जानते हैं? जी हां वो कोई कंप्यूटर ग्राफिक नहीं बल्कि खुद एक जीता जागता इंसान है। वो भी 7.7 फुट का जिसने पूरे चंदेरी में आतंक मचाया हुआ था..

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sarkata In Stree 2: कौन है 'स्त्री 2' का 7.7 फुट का 'सरकटा'? आखिर पुलिस कॉन्स्टेबल से कैसे बन गया एक्टर? फिल्म स्त्री 2 तो आप सबने लगभग-लगभग देख ही ली होगी, उसकी स्टारकास्ट को भी आप जानते ही हैं। लेकिन क्या आप सरकटे को जानते हैं? जी हां वो कोई कंप्यूटर ग्राफिक नहीं बल्कि खुद एक जीता जागता इंसान है, वो भी 7.7 फुट का। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक सरकटे भूत को दिखाया गया है, जिसने पूरे चंदेरी में आतंक मचाया हुई है।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

आखिर कौन है ये सरकटा?
लंबा-चौड़ा कद और डरावना चेहरा, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन है वो शख्स जिसने ये रोल प्ले किया है। 'द ग्रेट अंगार' के नाम से फेमस ये कोई और नहीं बल्कि एक्टर सुनील कुमार हैं। जो जम्मू के रहने वाले हैं और प्रोफेशन से एक पुलिस कॉन्स्टेबल हैं। 'स्त्री 2' में उन्हें अपने फिजीक और हाइट की वजह से ही साइन किया गया है। फिल्म में भले ही CGI के जरिए सरकटा का चेहरा बनाया गया। लेकिन, बाकी जगह सुनील कुमार की बॉडी के शॉट्स ही यूज किए गए हैं। बता दें कि, सुनील ने प्रभास स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 AD'में भी काम किया है।

Posted By: Anjali Yadav