पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की अपनी यात्रा की शुरुआत में पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में प्रार्थना के साथ की। इस दौरान उन्होंने संत सेवा लाल जी महाराज की समाधि पर पारंपरिक ढोल भी बजाया। प्रधानमंत्री ने वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन भी किया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा की शुरुआत वाशिम से की है। जहां उन्होंने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन जो बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाता है। इससे पहले, पीएम मोदी पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना किया और संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पोहरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पारंपरिक ढोल पर हाथ आजमाया। शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र के वाशिम में पारंपरिक ढोल बजाते हुए वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद थे।

#WATCH | Washim, Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi tries his hands on a traditional dhol at the Samadhi of Sant Seva Lal Ji Maharaj. pic.twitter.com/NGhk2sBNUo

— ANI (@ANI) October 5, 2024


पीएम मोदी महाराष्ट्र को देंगे बड़ी सौगात
बतादें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में आज करीब 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री आज सुबह नांदेड़ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने किया। वहां से वे हेलीकॉप्टर से पोहरादेवी पहुंचे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वाशिम के बाद वे कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए ठाणे और मुंबई जाएंगे। इसमें शहर की पहली पूरी तरह से भूमिगत मेट्रो लाइन, कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड मुंबई मेट्रो लाइन 3 का उद्घाटन भी शामिल है।

#WATCH | Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi inaugurates and inspects the Banjara Virasat Museum in Washim.
Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis also present.
(Source: DD News) pic.twitter.com/99yVhEaQbm

— ANI (@ANI) October 5, 2024 Posted By: Shweta Mishra