Raghav Parineeti: परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक सबको काफी पसंद आया क्योंकि वो सिंपल और एलिगेंट था। अपने इस बिग डे पर परिणीति चोपड़ा ने हर एक चीज की छोटी सी छोटी डिटेल पर भी ध्यान दिया। अपनी शादी पर परिणीति ने अपनी नानी को भी बहुत मिस किया। हालांकि इस दिन अपने लुक के जरिए परिणीती ने अपनी नानी को खास ट्रिब्यूट दिया...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raghav Parineeti: परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लुक सबको काफी पसंद आया क्योंकि वो सिंपल और एलिगेंट था। अपने इस बिग डे पर परिणीति चोपड़ा ने हर एक चीज की छोटी सी छोटी डिटेल पर भी ध्यान दिया। अपनी शादी पर परिणीति ने अपनी नानी को भी बहुत मिस किया। हालांकि इस दिन अपने लुक के जरिए परिणीती ने अपनी नानी को खास ट्रिब्यूट दिया। दरअसल परिणीति चोपड़ा का वेडिंग लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। हालही में मनीष ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि कैसे परिणीति अपनी नानी के छल्ले से उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

View this post on Instagram A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

छल्ले में किए गए कई कस्टमाइजेशन
इस पोस्ट में मनीष ने उस छल्ले और उसकी डिटेलिंग की फोटो शेयर की हैं जो परिणीति की नानी का हैं। साथ ही इस छल्ले पर कई कस्टमाइजेशन भी किए गए हैं। जिसमें लाइट, काफी मग, रेड लंदन बस, ओंकार, टेलिफोन बूथ, पियानो कीज, ग्रामोफोन जैसी चीजें शामिल हैं। परिणीती अपनी शादी में इसे जरूर पहनना चाहती थी क्योंकि इसे पहनकर उनकी नानी 'लेडी ऑफ द फैमिली' लगती थी।

Posted By: Anjali Yadav