उदयपुर में शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस Parineeti Chopra अपने पति के साथ ससुराल पहुंच चुकी हैं जहां पर नई दुल्हन का जोरदार पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। परिणीति के लिए पूरे घर को फूलों से सजाया गया जिसका खूबसूरत वीडियो सामने आया है।

कानपुर(इंटरनेट डेस्क)। बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने कुछ दिन पहले ही उदयपुर के लीला पैलेस में रॉयल वेडिंग की हैं। अब एक्ट्रेस अपने दिल्ली वाले घर यानी ससुराल में पहुंच चुकी हैं, जहां पर राघव की नई नवेली दुल्हन का ससुराल में जोर-शोर से ग्रैंड वेलकम हुआ। पूरे घर को फूलों से सजाया गया और बहू का महारानी के अंदाज की तरह वेलकम किया गया। अब परिणीति के ससुराल का वेलकम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये खूबसूरत कपल मजेदार तरीके से शादी के बाद होने वाली रस्मों को निभा रहा है।

चड्ढा परिवार ने किया ग्रैंड वेलकम
परिणीति चोपड़ा के ससुराल पहुंचने की कुछ फोटोज एक्ट्रेस के फैन पेज पर शेयर की गई हैं। इन फोटोज में परिणीति और राघव घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं, तो उनका यहां पर ग्रैंड वेलकम किया गया है। नई बहू के स्वागत के लिए राघव के पूरे घर को लाइटों और सफेद फूलों से सजाया गया है। वीडियो में परिणीति के स्वागत के लिए सास ससुर और सभी मेहमान खड़े हैं। जिसके बाद कलश गिराने से लेकर पहले कदम के निशान और हाथों के थापे तक हर रस्म जोरदार तरीके से निभाई गई। अंगूठी ढूंढने की रस्म में परिणीति और राघव की रोमांटिक जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।

ससुराल ने परी को कराया रानी जैसा महसूस
इन रस्मों के अलावा परिणीति के लिए घर में कई कपल गेम भी रखे गए। एक गेम में उन्हें आखें बंद करके एक दूसरे के बारे में इशारों में बताना था। परिणीति और राघव हाथों में फूल लिए एक दूसरे की ओर इशारा करते हुए जवाब देते हैं कि कौन अधिक मजेदार है और किसने अपने रिश्ते में पहला कदम उठाया। वहीं परिणीति ने एक्सपोज किया कि पहले उन्होंने राघव को आई लव यू बोला था। वीडियो में परिणीति और उनकी सास के बीच स्वीट रिलेशन की झलक दिखती है तो वहीं आखिर में परिणीति राघव चड्ढा को गले लगाते हुए कहती हैं ये &यह दुनिया का सबसे अच्छा परिवार है क्योंकि वे मुझे रानी जैसा महसूस कराते हैं&य। चड्ढा परिवार ने परी को रानी जैसा महसूस कराया।

View this post on Instagram A post shared by FOURFOLD PICTURES (@fourfoldpictures)

Posted By: Inextlive Desk