पाकिस्तान घूमने गई एक विदेशी इंफ्लुएंसर को जब वहां की सड़कों पर एक भी महिला नहीं दिखाई दी। तो इंफ्लुएंसर ने सवाल पूछते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद घूमने गई एक विदेशी इंफ्लुएंसर उस टाइम हैरान रह गई। जब उसे वहां पर एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक कहीं भी कोई महिला दिखाई नहीं दी। जिसको लेकर इंफ्लुएंसर के मन में सवाल उठा कि उसे एक भी महिला या लड़की दिखाई क्यों नहीं दे रही है। इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए वो इस्लामाबाद की सड़कों पर घूमती है। लेकिन फिर भी उसे कोई लड़की या महिला नजर नहीं आती है। इंफ्लुएंसर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram A post shared by Za 💕 (@princesapolynesia)

क्या है वीडियो में
इंफ्लुएंसर की वीडियो की स्टार्टिंग में पाकिस्तान का इस्लामाबाद एयरपोर्ट नजर आ रहा है। जहां पर दो विदेशी महिलाएं खड़ी हैं। उनमें से एक महिला अपने फोन को निकालकर पूरे एयरपोर्ट की भीड़ को दिखाती है। जिसमें एक भी महिला नहीं दिखाई देती है। इसके बाद वो महिला गाड़ी में बैठकर इस्लामाबाद की सड़कों पर घूमने निकल जाती है। लेकिन उसे वहां भी एक भी दुकान या सड़क पर कोई महिला नजर नहीं आती है। जिसके बाद इंफ्लुएंसर अपने वीडियो में सवाल पूछती है, कि यहां की सारी लड़कियां कहां हैं?

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
इंफ्लुएंसर का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। जिसमें इंडियन यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। हालांकि कुछ लोग पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति को लेकर चिंता भी जता रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- वे अपने घरों में अपने खाने का मजा ले रही हैं, उन्हें कमाने के लिए कोई संघर्ष नहीं करना पड़ रहा है। तो वहीं एक दूसरे ने कहा कि- यह दुखद है, एक ऐसा समाज जहां महिलाएं इतनी नियंत्रित हैं कि आप उन्हें सड़कों पर मुश्किल से ही देख पाते हैं। इंफ्लुएंसर की इस रील को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुकी है। इसके साथ ही इस पोस्ट पर 21 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

Posted By: Inextlive Desk