Olympics 2024: ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के ओलम्पिक खेलों को लेकर देश को भारतीय एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। भारत के पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने बड़ा दावा किया है कि भारत इस बार 10 से ज्यादा मेडल जीतेगा।


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Olympics 2024: 26 जुलाई से पेरिस में ओलम्पिक खेलों की शुरुआत होने जा रही है। इस बार के ओलम्पिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक फ्रांस के पेरिस में आयोजित किए जा रहे हैं।यह इन खेलों का 33 वां संस्करण है। 1924 के बाद पहली बार ये खेल पेरिस में होने जा रहे हैं। ओलम्पिक खेलों में 206 देशों के 10500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। ओलम्पिक खेलों को लेकर देश को भारतीय एथलीटों से काफी उम्मीदें हैं। इस बात को लेकर भारत के पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने दावा करते हुए कहा कि भारत इस बार 10 से ज्यादा मेडल जीतेगा।भारत ने पहले भी किया बेहतर प्रदर्शन
खेलों में भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले भी टोक्यो में हुए ओलम्पिक में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया था। टोक्यो ओलम्पिक में भारत ने 7 मेडल जीते थे । इन 7 मेडल में 1 गोल्ड मेडल.2 सिल्वर मेडल और 4 ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही समर गेम्स के पिछले 4 संस्करण में एक चीज सेम देखने को मिली है कि जितने मेडल भारत ने जीते उनमें से एक मेडल तो रेसलर ने जरूर जीता है। 2012 के ओलम्पिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त ने कहा,ये ट्रेंड पेरिस ओलम्पिक 2024 में भी जारी रहेगा बल्कि और बेहतर होगा।योगेश्वर को है विश्वास ,भारत रचेगा इतिहासएएनआई से हुई बातचीत में योगेश्वर ने कहा कि पिछले चार ओलम्पिक में हमने रेसलिंग में मेडल जीते ,इस बार भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। हम इस स्पोर्ट में मेडल जीतेंगे। 6 रेसलर जिन्होंने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है,उनमें से पांच महिला रेसलर हैं और एक पुरूष रेसलर है । ऐसे में हमें उम्मीद है कि हम रेसलिंग में दो या तीन मेडल जीत सकते हैं। योगेश्वर ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि भारत को मेडल जिताने में नीरज चोपड़ा ,पीवी सिंधु और बाकी कई एथलीट हैं ,जो मैडल टैली को डबल डिजिट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि भारत 10 मेडल जीत सकता है। अगर ऐसा होता है तो भारत इस बार के ओलम्पिक में एक नया इतिहास रचेगा। योगेश्वर ने कहा कि हमें नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि नीरज ने पिछले ओलम्पिक्स में भी देश को गोल्ड जिताया था।

Posted By: Inextlive Desk