Manish Malhotra:रिसेंटली जियो वर्ल्ड प्लाजा में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने लेबल का नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। सभी स्टार्स यहां एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़ों में पहुंचे। जिनमें से ज्यादातर आउटफिट्स को खुद मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया। हालांकि सबकी निगाहें नीता अंबानी और रेखा के देसी लुक पर टिक गईं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Nita Ambani And Rekha In Saree: 60-70 की उम्र में 30 साल की लगती हैं नीता अंबानी और रेखा। जी हां, रिसेंटली जियो वर्ल्ड प्लाजा में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने लेबल का नया फ्लैगशिप स्टोर लॉन्च किया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। सभी स्टार्स यहां एक से बढ़कर एक स्टाइलिश कपड़ों में पहुंचे। जिनमें से ज्यादातर आउटफिट्स को खुद मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया। हालांकि, सबकी निगाहें नीता अंबानी और रेखा के देसी लुक पर टिक गईं। एक तरफ जहां 59 साल की नीता अंबानी नियॉन ग्रीन साड़ी में हमेशा की तरह साड़ी में बेहद खूबसूरत और एलिमेंट लगीं, तो उनसे 10 साल बड़ी रेखा का गोल्डन सिल्क की साड़ी में अंदाज भी फैंस के दिलों में घर कर गया।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

हेयर-मेकअप भी रहा ऑन पॉइंट
60-70 साल की उम्र में भी इस दोनों का अंदाज 30 साल की लड़की जैसा लगा।। दोनों के लुक के आगे उनके साथ खड़ी शिल्पा शेट्टी का स्टाइल भी अपना कमाल नहीं दिखा सका। नीता और रेखा का साड़ी में इतना सज- संवरकर आना पूरे इवेंट की जान बन गया और उनका हेयर-मेकअप भी ऑन पॉइंट रहा। नीता और रेखा के अलावा इस इवेंट में विजय राज, काजोल, कृति सेनन, शिल्पा शेट्टी समेत कई सारे सेलेब्स ने भी शिरकत की।

Posted By: Anjali Yadav