चंद्रयान 3 ने आज ही के दिन चांद की सतह पर उतर कर अंतरिक्ष के इतिहास में भारत के नाम का एक और सितारा जोड़ दिया था। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को एक साल पूरा हो गया है। आइए आपको बताते हैं चंद्रयान 3 के बारे में कुछ खास बातें-

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। चंद्रयान 3 ने पिछले साल 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की। जिसके बाद 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया गया। आज देश अपना पहला नेशनल स्पेस डे मना रहा है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर इसरो ने चांद की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें की ये तस्वीरें प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने ली थीं।

#ISRO is set to reveal the thousands of images captured by the Vikram Lander and Pragyan Rover on #Chandrayaan3's landing anniversary, i.e. tomorrow!! 📸 🌖
Here's a sneak peek at some of those images:
[1/3mages taken by Pragyan's NavCam: 👇
(Read alt text for details) pic.twitter.com/8wlbaLwzSX

— ISRO Spaceflight (@ISROSpaceflight) August 22, 2024

इसरो ने शेयर की तस्वीरें

आपको बता दें कि बीते साल यानी 2023 में चंद्रयान 3 ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद के अपने सफर की शुरूआत की थी। जिसके बाद चंद्रयान 3 ने 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कर अपने सफर को सफलतापूर्वक पूरा किया। चांद पर पहुंचकर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह की बहुत सी दुर्लभ तस्वीरें खींची। जिसमें से कुछ तस्वीरें आज नेशनल स्पेस डे के दिन इसरो ने शेयर की हैं।

शिव-शक्ति प्वांइट को किया था टच

चंद्रयान 3 ने पिछले साल 23 अगस्त को ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की थी। जिसके बाद सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे घोषित किया। इसके साथ ही जिस प्वांइट पर चंद्रयान ने सबसे पहले लैंड किया था। उस प्वांइट को शिव-शक्ति प्वांइट का नाम दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट कर जताई खुशी

आज नेशनल स्पेस डे के दिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर की। केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी पोस्ट में भारत की उपलब्धियों को लेकर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या बोले इसरो के चेयरमैन

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने नेशनल स्पेस डे के दिन कहा, पिछले साल हमने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लांच किया था। उस समय हमें नहीं लगा था कि चंद्रयान-3 की सफलता का इतना बड़ा असर पड़ेगा। हमें इस बात का पता तब चला जब देश के प्रधानमंत्री हमसे मिलने कंट्रोल रूम में आये। इसके साथ ही जब उन्होंने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और लैंडिंग प्वांइट को शिव-शक्ति प्वांइट अनाउंस किया।

Posted By: Inextlive Desk