अगर आप भी मुंबई में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लिया है कि अब मुंबई वालों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। जानिए क्या है पूरी खबर-

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। महाराष्ट्र चुनाव से ठीक पहले सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला करते हुए अनाउंस किया कि मुंबई में एंट्री करने वाले सभी 5 टोल प्लाजा पर हल्के मोटर वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। सीएम शिंदे ने कहा कि ये फैसला आज रात यानी 14 अक्टूबर से ही एप्लाई होगा। शिंदे सरकार की इस कैबिनेट बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए गए। इसी में से एक फैसला ये भी था कि अब मुंबई आने वाले किसी भी हल्के वाहन को टोल टैक्स पे नहीं करना पड़ेगा। टोल फ्री वाली ये पॉलिसी आज से ही एप्लाई होगी और वाशी, मुलुंड, ऐरोली, दहिसर और आनंदनगर टोल पर किसी भी हल्के वाहन से टोल टैक्स वसूल नहीं किया जाएगा।

इन वाहनों को मिलेगी छूट
टोल फ्री पॉलिसी में हल्के वाहनों को रखा गया है। अब बात अगर हल्के वाहनों की करें तो इनमें कई सारे वाहन आते हैं, जैसे- कार, जीप, टैक्सी, छोटा ट्रक, वैन, डिलीवरी वैन। आज रात से ही इनमें से किसी वाहन को टोल टैक्स पे नहीं करना पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से हल्के वाहन वालों को काफी राहत मिलेगी।

लोगों का बचेगा टाइम
महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे के मुताबिक मुंबई में एंट्री के टाइम, दहिसर टोल, आनंद नगर टोल, वैशाली, ऐरोली और मुलुंड को मिलाकर 5 टोल प्लाजा थे। इन टोल पर 45 रुपये और 75 रुपये टोल लिया जाता था और यह 2026 तक लागू था। इसके साथ ही मंत्री ने आगे बताया कि लगभग 3.5 लाख वाहन मुंबई आते-जाते थे। जिनमे से लगभग 70 हजार भारी वाहन थे और 2.80 लाख हल्के वाहन थे। सरकार ने आज रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि लोगों का जो टाइम लाइनों में लगने में बर्बाद होता था, वह बचेगा। मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कई महीनों से इस पर चर्चा कर रही थी और आज यह क्रांतिकारी फैसला लिया गया है।

Posted By: Inextlive Desk