Luv Sinha Post: लव सिन्हा ने अपने माता-पिता पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की एनिवर्सरी के मौके पर उनके विश करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें पूनम सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा कुश सिन्हा और लव सिन्हा नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फैमिली फोटो से सोनाक्षी सिन्हा गायब दिखीं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Luv Sinha On Sonakshi Zaheer Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॅाग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी रचाई थी। इस शादी के पहले से ही एक्ट्रेस का रिश्ता उनके भाई लव सिन्हा के साथ खराब हो गया था। इसी बीच अब लव ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें पूरा सिन्हा परिवार है सिवाय सोनाक्षी के। लव सिन्हा ने अपने माता-पिता पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की एनिवर्सरी के मौके पर उनके विश करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें पूनम सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा, कुश सिन्हा और लव सिन्हा नजर आ रहे हैं।

शादी में क्यों नहीं शामिल हुए थे लव सिन्हा
लव सिन्हा सोनाक्षी और जहीर की शादी से गायब दिखे थे। जिसको लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी किया था। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दिया था। जहीर के पिता इकबाल रतनसी पर निशाना साधते हुए लव ने लिखा था कि, "अपने पारिवारिक व्यवसाय के बारे में सावधानीपूर्वक तैयार की गई खबरों के साथ दूल्हे के पिता की एक राजनेता से निकटता जैसे ग्रे क्षेत्रों में कोई भी नहीं गया, जिसकी ईडी जांच "वाशिंग मशीन" में गायब हो गई थी। न ही दूल्हे के पिता के दुबई में रहने की कोई भनक थी।" वहीं इस ट्वीट के बाद लव सिन्हा ने इसपर खुद जवाब देते हुए लिखा कि, "कारण बहुत साफ है कि मैं क्यों शामिल नहीं हुआ और कुछ लोगों के साथ किसी भी तरह से नहीं जुड़ूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक मेंबर ने पीआर टीम द्वारा प्रस्तुत की जा रही बनाई गई कहानियों पर भरोसा करने की बजाय इसपर अपनी रिसर्च की।"

Posted By: Anjali Yadav