केरल में एक नया मामला देखने को मिला है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य में पति की विदाई के बाद पत्नी ने मुख्य सचिव का पद संभाला हो। जानिए पूरी खबर-

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। केरल के नौकरशाही के इतिहास में ये पहली बार है कि किसी मुख्य सचिव के पद को पति के बाद पत्नी नें संभाला है। इस बात का जिक्र केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने खुद राज्य के मुख्य सचिव की विदाई समारोह के टाइम किया। दरअसल केरल के मुख्य सचिव के पद पर रहे वी वेणु शनिवार को रिटायर हुए। जिसके बाद उनकी पत्नी शारदा मुरलीधरन राज्य की मुख्य सचिव बन गईं हैं।

शारदा मुरलीधरन बनीं राज्य की मुख्य सचिव
वी वेणु के रिटायर होने के बाद उन्हीं की पत्नी शारदा मुरलीधरन ने सचिव का पद संभाला है। आपको बता दें कि मुख्य सचिव बनने से पहले शारदा अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं। वी वेणु के रिटायर होने के बाद उन्हें ये पद मिला है।

क्या बोले सीएम
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन भी मुख्य सचिव वी वेणु के विदाई समारोह में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने वी वेणु की पत्नी के मुख्य सचिव बनने को लेकर बात की। सीएम ने बताया कि, ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कलेक्टर के पद के लिए पति पत्नी ने एक दूसरे को कार्यभार सौंपा था।

मुझे अजीब लग रहा है- शारदा
केरल के इतिहास में पहली बार हुए इस बदलाव को लेकर मुख्य सचिव बनीं शारदा मुरलीधरण ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ये क्षण मेरे लिए अजीब है, क्योंकि मुझे अपने ही पति को विदा करना पड़ रहा है। मुरलीधरण ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने 34 साल तक एक सिविल सेवक के रूप में एक साथ काम किया। मगर मैनें नहीं सोचा था कि हम एक साथ सेवा नहीं छोड़ेंगे। शारदा ने कहा, मुझे अब थोड़ी चिंता इस बात की है कि मुझे पति के रिटायर होने के बाद भी 8 महीने तक सेवा देनी पड़ेगी।

Posted By: Inextlive Desk