Kaun Banega Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इसके साथ ही शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है। मगर एक सवाल ऐसा भी है जिसका जवाब ये करोड़पति भी नहीं दे पाया। जानें कौन सा है वो सवाल...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। KBC 7 Crore Question: आखिर अमिताभ ने पूछा ऐसा कौन सा सवाल, जिसका जवाब नहीं दे पाए करोड़पति चंद्र प्रकाश? कौन बनेगा करोड़पति शो का सीजन-16 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है। जम्मू-कश्मीर के चंद्र प्रकाश KBC के इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं। चंद्र ने इस शो में 1 करोड़ रुपये तक के सवालों के सही जवाब दिए। जिसके बाद उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा गया। जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। इसके साथ ही चंद्र के पास इस सवाल से जुड़ा कोई हिंट भी नहीं था। जिसकी वजह से उन्होंने गेम से क्विट कर दिया।

UPSC की तैयारी कर रहे हैं चंद्र प्रकाश
कौन बनेगा करोड़पति के 16 वें सीजन के करोड़पति चंद्र प्रकाश जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। चंद्र 22 साल के हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रहे है। चंद्र प्रकाश अपनी जिंदगी में भी काफी मुश्किलों से लड़े हैं। उनकी आंत की कई बार सर्जरी हो चुकी है। मगर फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शो में भी चंद्र ने काफी अच्छा खेला। जिसकी वजह से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी उनके गेम की तारीफ की। इसके साथ ही बिग बी ने चंद्र के लाइफ को लेकर पॉजिटिव एटीट्यूड की भी काफी सराहना की।

क्या था 7 करोड़ का सवाल?
चंद्र प्रकाश ने शो में 1 करोड़ तक के सवालों का सही जवाब दिया। जिसके बाद उनसे 7 करोड़ का सवाल पूछा गया। जिसका जवाब पता ना होने की वजह से उन्होंने क्विट कर दिया। जिसके बाद शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उन्हें सवाल का सही जवाब बताया। चंद्र प्रकाश से जो सवाल पूछा गया वो ये था- 1587 में नॉर्थ अमेरिका के इंग्लिश पेरेंट्स के घर जन्मा पहला वो बच्चा कौन था, जिसका नाम रिकॉर्ड गया था? इस सवाल में उन्हें 4 ऑप्शन दिए गए थे, जो इस तरह थे- A-वर्जीनिया डेयर, B-वर्जीनिया हॉल, C-वर्जीनिया कॉफी और D-वर्जीनिया सिंक। आपको बता दें कि इस सवाल का सही जवाब है- वर्जीनिया डेयर।

चंद्र ने हेल्थ के लिए किया स्ट्रगल
आपको बता दें कि चंद्र प्रकाश ने अपनी लाइफ में हेल्थ को लेकर काफी स्ट्रगल किया है। उनकी मल्टीपल सर्जरी हुई हैं। इसके साथ ही उन्हें पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ा। हालांकि 1 करोड़ रुपये जीतकर चंद्र प्रकाश काफी खुश हैं। अपने गेम से उन्होंने बिग बी को भी इंप्रेस कर दिया। इसके साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर भी उनकी काफी चर्चा हो रही है।

Posted By: Anjali Yadav