Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time: करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखा जाता है। ऐसे में इस शुभ त्योहार पर महिलाएं शाम को चांद के उगने और अपना व्रत खोलने का इंतजार करती हैं। यहां देखें आपके शहर में कब निकलेगा चांद...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time: करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के बाद चौथे दिन रखा जाने वाला यह व्रत पत्नी-पति के बीच अटूट बंधन का प्रतीक है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जा रहा है। करवा चौथ के व्रत पर विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हुए भोर से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं। निर्जला उपवास की वजह से इस शुभ त्योहार पर, विवाहित महिलाएं शाम को चांद के उगने और अपना व्रत खोलने का इंतजार करती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का मुहूर्त शाम 6:12 बजे शुरू होता है और शाम 7:26 बजे समाप्त होता है। रविवार, 20 अक्टूबर को शाम 7:37 बजे चांद निकलने की उम्मीद है। हालांकि अलग-अलग शहरों के लिए समय थोड़ा अलग हो सकता है। यहां देखें आपके शहर में कब निकलेगा चांद...

City Worship Timing Moon Rising Time
Delhi 05:46 PM to 07:02 PM 19:54 PM
Lucknow 05:33 PM to 06:49 PM 7:44 PM
Noida 05:46 PM to 07:01 PM 7:53 PM
Gurugram 05:47 PM to 07:03 PM 7:55 PM
Aligarh 05:43 PM to 06:59 PM 7:53 PM
Kanpur 05:36 PM to 06:51 PM 7:47 PM
Mathura 05:45 PM to 07:01 PM 7:55 PM
Kolkata 05:07 PM to 06:22 PM 7:24 PM
Bhopal 05:50 PM to 07:05 PM 8:08 PM
Jaipur 05:53 PM to 07:09 PM 8:05 PM
Patna 05:17 PM to 06:33 PM 7:29 PM
Ranchi 05:19 PM to 06:34 PM 7:35 PM
Chandigarh 05:46 PM to 07:02 PM 7:50 PM
Amritsar 05:53 PM to 07:09 PM 7:55 PM
Pune 06:08 PM to 07:23 PM 8:34 PM
Madurai 05:58 PM to 07:11 PM 8:36 PM
Srinagar 05:50 PM to 07:07 PM 7:47 PM
Dehradun 05:41 PM to 06:58 PM 7:46 PM
Bengaluru 05:58 PM to 07:11 PM 8:31 PM
Mumbai 06:12 PM to 07:26 PM 8:37 PM
Chennai 05:47 PM to 07:00 PM 8:20 PM

डिसक्लेमरइस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Posted By: Shweta Mishra