देश में महिलाओं की हुई प्रभावशाली प्रगति


रांची (ब्यूरो) । डिजिटल सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने साइबरपीस फाउंडेशन के साथ मिलकर डिजिटल शक्ति 5.0 लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य पूरे भारत में एक मिलियन महिलाओं को ऑनलाइन साक्षरता प्रदान करना है। रास्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया दृष्टि के अनरूप बताते हुए कहा कि अब अधिक प्रतिशत में महिलाएं ऑनलाइन आ रही हैं।छह लाख महिलाएं ट्रेंड
2018 में शुरू की गई डिजिटल शक्ति पहल का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना, उन्हें बुनियादी कौशल सिखाना और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस पहल के तहत अब तक 6 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, और इस अभियान के वर्तमान चरण का लक्ष्य इसे एक मिलियन महिलाओं तक पहुंचाना है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, पिछले बीस वर्षों में भारत में महिलाओं की प्रगति और सांस्कृतिक योगदान वास्तव में प्रभावशाली हैं। डिजिटल शक्ति पहल ने महत्वपूर्ण मुद्दों को जानबूझकर और सफलतापूर्वक संबोधित किया है। उद्घाटन समारोह में साइबर वेलनेस और मानसिक स्वास्थ्य: साइबर खतरों के मनोवैज्ञानिक प्रभाव को संबोधित करना और साइबर कौशल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना: टेक और एआई में लिंग अंतर को पाटना पर दिलचस्प पैनल चर्चा भी हुई।

Posted By: Inextlive