आरएलएसवाई छात्र संघ चुनाव का हुआ पांच साल पुरा


रांची (ब्यूरो) । राम लखन सिंह यादव छात्र संघ 2019-20 के पदाधिकारियों ने 20 सितंबर 2019 में रांची विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव को लेकर शपथ ग्रहण किया था। शुक्रवार को 5 वर्ष पुरा हुआ। इस मौके पर छात्र संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष- पप्पु कुमार महतो, उपाध्यक्ष- अनिल राणा, सचिव - रवि अग्रवाल, संयुक्त सचिव - अनिल महतो शामिल थे। मौके पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विष्णु चरण महतो को पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं आशिर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य और सुनील यादव के साथ मिलकर कॉलेज में पौधरोपण किया गया। रांची यूनिवर्सिटी का पहला कॉलेज जहां छात्र संघ पर कोई विवाद नहीं रहा। सदैव छात्र के लिऐ कार्य हुआ। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा छात्र संघ पदाधिकारी सदैव छात्रों के हित और अधिकार के लिए खड़े रहते हैं। कॉलेज की मुलभुत समस्याओं से सदैव अवगत कराते हैं और छात्र के अधिकार के लिए काम करते हैं।


छात्र संघ का सपोर्ट

उन्होंने कहा कि कॉलेज के माध्यम से सदैव छात्र संघ का सपोर्ट रहा है। उन्होंने कहा कि वे सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं। छात्र संघ अध्यक्ष पप्पु कुमार महतो ने कहा कि कार्यकाल हमेशा छात्रों की बातों को रखने और मूलभूत सुविधाओं के लिऐ कार्य किया है। एक अच्छा अनुभव रहा छात्र संघ चुनाव का और एक लीडर के रूप में खुद को देखता हूं। छात्र संघ सचिव- रवि अग्रवाल ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के माध्यम से वे छात्रों के बीच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में कॉलेज में आया था और लगातार संगठन के दिशा निर्देश से छात्रों की समस्या के हर जगह खड़ा हुआ। मालूम हो कि रवि अग्रवाल- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सचिव पद पर निर्वाचित हुऐ थे। वार्तमान में वे झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

Posted By: Inextlive