रांची एयरपोर्ट से दूसरे शहरों की फ्लाइट का टिकट लगभग दोगुना महंगा हुआ. अप्रैल में जिसने कटाया है टिकट उसे सस्ता अब टिकट कटाना पड़ रहा महंगा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता चेन्नई बेंग्लुरू हैदराबाद मुंबई व दिल्ली जाना हुआ महंगा. 20-25 परसेंट महंगा हुआ फ्लाइट का टिकट. 32 फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं रांची एयरपोर्ट से वर्तमान में.


रांची(ब्यूरो)। गर्मी छुट्टी होने के साथ ही बहुत सारे लोगों ने बाहर घूमने जाने का प्लान बना लिया है। लेकिन, जब टिकट लेने की बारी आई तो टिकट महंगा हो गया है। रांची एयरपोर्ट से दूसरे शहरों में जाने के लिए इन दिनों फ्लाइट कंपनियों ने टिकट के दामों में 20 से 25 परसेंट तक बढोतरी कर दी है। आज से दस दिन पहले टिकट का जो दाम था, वह एक सप्ताह के अंदर ही बढ़ गया है। जिन लोगों ने अप्रैल महीने में टिकट कराया है, उनको तो सस्ता टिकट मिल गया, लेकिन जो अब टिकट खरीदने जा रहे हैं उनको महंगा पड़ रहा है। लगभग दोगुना महंगा


इस समर सीजन बाहर घूमने जाने वालों के लिए रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंग्लुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता जाना महंगा पड़ रहा है। रांची एयरपोर्ट पर सबसे अधिक दिल्ली से फ्लाइट आती है। आम दिनों में जहां रांची से दिल्ली का किराया 4000 होता है, वहीं अभी छह हजार से सात हजार रुपए तक पहुंच गया है। पहले रांची से बेंग्लुरू सात से 8000 रुपए का टिकट होता था, लेकिन एक सप्ताह में इसका दाम 11 हजार रुपए तक पहुंच गया है।लो फेयर सीट अवेलेबल नहीं

दामों में बढ़ोतरी को देखते हुए लो फेयर वाली सीटों की बुकिंग लोग तेजी से करवा रहे हैं। सामान्य दिनों में दिल्ली व कोलकाता को छोड़ दें तो विभिन्न महानगरों से रांची का सामान्य किराया तीन से चार हजार रुपए होता है। बेंग्लुरू से रांची का सामान्य किराया 5039 से लेकर 6429 रुपए तक रहता है। लेकिन, इस सीजन में यह किराया 11 हजार तक पहुंच गया है।कंपनियों ने बढ़ाया किराया समर में सभी लोग बाहर घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखकर एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किराये को बढ़ा दिए हैं। देश के बड़े शहरों से दो बच्चों समेत एक छोटे परिवार को घूमने जाने के लिए 50 हजार रुपए सिर्फ किराया ही देना होगा। मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों में रांची से जाना 12 हजार रुपए के भी पार चला गया है।रांची एयरपोर्ट से कितना बढ़ा किरायाडेस्टिनेशन हफ्तेभर पहले वर्तमानरांची से दिल्ली 3-4 हजार 5-7 हजार तक रांची से मुम्बई 7-8 हजार 12 हजार तक रांची से बेंग्लुरू 7-8 हजार 11 हजार तक रांची से पटना 3 हजार 5 हजार तक

रांची से कोलकाता 3 हजार 5 हजार तक रांची से हैदराबाद 7 हजार 8 हजार तक ऐसे बढ़ता है फ्लाइट का फेयरहवाई जहाज का किराया मांग के अनुसार बढ़ता और घटता रहता है। समर सीजन के समय जब लोग अपने परिवार और बच्चों के संग दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में जाते हैं। ऐसे में सीटों की मांग अधिक होती है और जगह कम। एयरलाइंस कंपनियां बढ़ी हुई इस मांग का फायदा उठाती हैं और किराया बढ़ा देती हैं। विमान से यात्रा करने पर एक या दो माह पहले टिकट खरीदने से कम किराया लगता है। शनिवार और रविवार के दिन किराया बढ़ जाता है।रांची से 32 फ्लाइट्स
कोलकाता, चेन्नई, बेंग्लुरू, हैदराबाद, पटना, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली के लिए कई फ्लाइट्स हैं। अभी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 32 विमान उड़ान भर रहे हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंग्लुरू, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए विमान उड़ान भर रहे हैं। इंडिगो की फ्लाइट इस एयरपोर्ट से सबसे अधिक शहरों के लिए उड़ान भर रही है। हाल के दिनों में रांची एयरपोर्ट से पैसेंजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। रांची एयरपोर्ट से हर दिन करीब 7000 तक पैसेंजर्स का रांची से देश के अलग-अलग शहरों में आना-जाना हो रहा है।

Posted By: Inextlive