डॉ जगनाणी ने की है आरएमसीएच से पढाई


रांची (ब्यूरो) । पूर्वांचल मध्यकालीन आयुर्विज्ञान एवं रांची पेडिकॉन के सह आयोजन में रांची के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ आनंद कुमार जगनाणी को उनकी निरन्तर सेवा के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट एवार्ड (स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र एवं दुशाला) से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि डॉ जगनाणी ने रिम्स, रांची तत्कालीन आरएमसीएच से एमबीबीएस (आयुर्विज्ञान स्नातक) एवं रांची विश्वविद्यालय से शिशु रोग में स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने झारखंड एवं तत्कालीन बिहार सरकार में भी अनवरत सेवा प्रदान की है। लोकप्रिय शिक्षक रहे
डॉ जगनाणी महाविद्यालय में समर्पित एवं लोकप्रिय शिक्षक रहे हैं। उनकी ख्याति एवं नवजात शिशु चिकित्सा में रुचि उल्लेखनीय है। उन्होंने आईएपी के विभिन्न पदों पर समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्तमान में वे एनएनएफ (रांची शाखा) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने स्थानीय, प्रादेशिक, आंचलिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयुर्विज्ञान सम्मेलनों में व्याख्यान प्रस्तुत किया है। उनके कई आलेख भी प्रकाशित हुए हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उनको पायनियर एवं शिशु शिरोमणि विशेषज्ञ सम्मान से भी अलंकृत किया गया है।

Posted By: Inextlive