सदस्यों को अपना पक्ष रखने का दिया था निर्देश


रांची (ब्यूरो) । तमाड़ प्रमुख अजय कुमार मुंडा उप प्रमुख शकुंतला खंडित के समर्थन में करीब डेढ़ दर्जन पंचायत समिति के सदस्यों ने बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी को अपना समर्थन पत्र सौंपा है। बताते चलें की प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ 28 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा गया था। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा तमाड़ के सभी पंचायत समिति के सदस्यों को नोटिस जारी कर अपना अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था। जिसपर


प्रमुख और उप प्रमुख के समर्थन पर 16 समिति के सदस्य ने लिखित रूप से अपना अपना समर्थन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा। प्रमुख अजय कुमार मुंडा और उप प्रमुख शकुंतला खंडित ने संयुक्त रूप से बताया की द्वेष की भावना को रखते हुए कुछ लोगों द्वारा पंचायत समिति सदस्यों को अंधेरे में रख साजिश के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करा लिया गया था। हमेशा सच्चाई की जीत होती है इसलिए सभी सदस्यों ने पुन: फिर से हम दोनों पर विश्वास जताया। उन्होंने इस जीत को सच्चाई की जीत कही है।जन्मदिवस पर की मां दिउड़ी की महाआरती

तमाड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिउड़ी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना के लिए मां की महा आरती एवं तिहत्तर घी के दीप जलाकर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से रांची जिला प्रभारी विनोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा के साथ ही भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी महामंत्री विवेक गुप्ता, रामकृष्ण सिंह, उदय महतो, हरि सिंह मुंडा, कन्हाई पातर, मदन सिंह मुंडा, विजय कुमार, भोला साहु, संजय साहु, अमन गुप्ता, वीर सिंह मुंडा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Posted By: Inextlive