जत्थे में पुरे भारत से 60 व रांची के रांची से 13 दर्शनार्थी शामिल


रांची (ब्यूरो) । राजधानी से आदि कैलाश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को रवाना हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी नंद किशोर सिंह चंदेल ने अंग वस्त्र एवं धर्म ध्वज देकर जत्थे को रवाना किया। साथ में अमन ठाकुर, कार्तिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं का जत्था नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा, रांची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिहं कौशल के नेतृत्व में 13 यात्रियों के साथ रवाना हुआ। जत्थे में पुरे भारत से 60 दर्शनार्थी हैं जिसमें रांची से 13 दर्शनार्थी हैं। जत्था बनारस होते हुए 20 जून को धारचुला जाएगा। यहां के दर्शन होंगे
जत्था बाबा विश्वनाथ, श्री आदि कैलाश, ओम पर्वत, गौरी कुंड, पार्वती सरोवर, नाभी डांग, गणेश पर्वत, पांडव पर्वत, नीम करौली बाबा, कैची धाम, गोलु देवता, जागेश्वर धाम, नारायण आश्रम, पताल भुवनेश्वर मंदिर, व्यास मुनि गुफा, काली मंदिर दर्शन कर 27 जून को रांची वापसी करेगा। जत्थे का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के साथ रांची शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आरके तिवारी जी, अतुल कुमार, अशोक कुमार सिंह, रेणु सिंह, आर्यन आनंन्द, अलका तिवारी, ऋत्विक परितोष, जयश्री कुमारी, डॉ। आदिती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, संतोष गुप्ता, पवन कुमार सहित 13 शिव भक्त रांची से शामिल हैं।

Posted By: Inextlive