सिर्फ जुमलेबाजी करती रही है बीजेपी


रांची (ब्यूरो) । प्रखंड क्षेत्र के तोड़ांग मैदान पर महिला सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन महिला बाल विकास सह सामाजिक सुरक्षा विभाग के मंत्री बेबी देवी, कृषि पशुपालन सहकारिता सह आपदा विभाग मामले के मंत्री दीपिका पांडे और स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा शामिल हुए। कार्यक्रम में कल्पना सोरेन ने कहा की भाजपा सिर्फ जुमले बाजी करती आ रही है। भाजपा का कार्य सिर्फ कागजों पर ही सिमट जाता है कभी भी धरातल पर नहीं उतरता है। लडऩे के लिये तैयार उन्होंने कहा की आने वाले विस चुनाव में झामुमो और इंडिया गठबंधन पूरी ताकत के साथ लडऩे के लिये तैयार है। क्योंकि जनता हमारे साथ है।
कार्यक्रम मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह और विधायक विकास कुमार मुंडा ने हेमंत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री, ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल, उप विकास आयुक्त सहित हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे।

Posted By: Inextlive