यात्रियों को टीका लगाकर व अंगवस्त्र देकर किया रवाना


रांची (ब्यूरो) । अमरनाथ यात्रा की जत्था रांची रेलवे स्टेशन से मनोज कुमार जायसवाल के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। इस जत्था को रांची महानगर के मंत्री शुभम कुमार जायसवाल ने सभी अमरनाथ यात्रियों को टीका लगाकर अंगवस्त्र देकर रांची से रवाना किया। बाबा अमरनाथ के भक्त भगवान भोले से झारखंड के उत्थान झारखंड के विकास झारखंड में विकास गति पकड़े झारखंड वासी खुशहाल हो यह बाबा बर्फानी से आशीर्वाद मांगेंगे। अमरनाथ में पूजा के लिए
यह यात्रा रांची से जम्मू जाएगी और जम्मू से रजिस्ट्रेशन कर माता वैष्णोदेवी उसके बाद 29 जून को पहला जत्था अमरनाथ में पूजा के लिए जाएगा। 1जुलाई को बाबा का दर्शन करते हुए श्री नगर खीर भवानी से फिर जम्मू रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे फिर अमृतसर से रांची वापस आएगी। वापस आने के बाद देवघर फिर पूजा अर्चना करने जाएंगे। यात्रा पर जानेवालों में मनोज जयसवाल के नेतृत्व में लगातार 32 वर्ष से जा रहे हैं। इनकी टीम में अरविंद शर्मा, निरंजन किशोर, मनोज साहू, संजय साहू, रवि जयसवाल, शैलेश जायसवाल, अजीत मालाकर, हर्षित जयसवाल, पीयूष जायसवाल, सीमा देवी, इंदु देवी, ख़ुशी जायसवाल सहित कई यात्री रवाना हुए।

Posted By: Inextlive