एसोसिएशन ने मनाया पर्यावरण दिवस


रांची (ब्यूरो) । यूथ हॉस्टलस एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड राज्य शाखा के विभिन्न इकाइयों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को काफी धूमधाम से मनाया गया। झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के बैनर तले और युथ हॉस्टलस एसोसिएशन के सहयोग से झारखंड ओलिंपिक कार्यालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी जिसमें पदाधिकारियों और खिलाडिय़ों ने बडी संख्या में भाग लिया। इसके अलावे मनरखन ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में इसके बीएड कॉलेज परिसर में पर्यावरण संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया।खिलाडिय़ों ने पौधरोपण किया
सिल्ली में संत माइकल स्कुल परिसर में खिलाडिय़ों और युथ हॉस्टल के पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। इसके साथ साथ जमशेदपुर इकाई के सदस्यों के द्वारा घोड़ाबंधा पार्क में स्वछता कार्यक्रम का आयोजन कर पार्क को प्लास्टिक फ्री बनाया गया। इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, युथ हॉस्टल एसोसिएशन के राज्य सचिव मनोज कुमार भौमिक, राज्य चेयरमैन शिवेंद्र दुबे सहित चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, एसके पांडे मनोज कुमार महतो, एवी नारायण, प्रदीप साहू, शैलेन्द्र दुबे, दीपक गोप, एस वाहिद अली, शैलेन्द्र कुमार, प्रियदर्शी अमर, कृष्णा कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णा, डॉ कविता सिंह आदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Posted By: Inextlive