ब्रांड के विकास का जश्न मनाने के लिए हुआ आयोजन


रांची (ब्यूरो) । भारत की सैलून चैन की अग्रणी सूची में शामिल जावेद हबीब सैलून ने कडरु स्थित रेडिशन ब्लू होटल में फ्रेंचाइजी मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड के जावेद हबीब सैलून एवं अकेडमी के फ्रेंचाइजी संचालकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपस्थित हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीबने सभी फ्रेंचाइजी संचालकों के साथ नवीनतम रुझानों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह फ्रेंचाइजी मीट नए अवसरों परचर्चा करने और ब्रांड के विकास का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया है। स्वतंत्र और टिकाऊ व्यावसायिक अवसरों की पेशकश के लिए हमारे निरंतर विस्तार और प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, यह फ्रेंचाइजी मीट ज्ञान-साझाकरण, व्यवसाय विकास और भविष्य के लिए रणनीतिक योजना के लिएएक मंच के रूप में काम करेगी। 1000 से अधिक सैलून
उन्होंने कहा कि मास्टर फ्रेंचाइजी बिहार - झारखंड अरविन्द कुमार ने बताया कि जावेद हबीब भारत में वेलनेस फैलाने वाले प्रमुख हेयर एंडब्यूटी सैलून में से एक है। कंपनी के पूरे भारत में 1000 से अधिक सैलून हैं। कंपनी झारखंड में पैशनेट पार्टनर्स को आमंत्रित कर रही है ताकि वो इस सैलून से जुडकर इसका लाभ उठा सकें।

Posted By: Inextlive