मजदूर संघ ने बदहाली के लिए ठहराया केंद्र व राज्य सरकार को जिम्मेवार


रांची : (ब्यूरो) । एचईसी और प्रदेश के अन्य गंभीर मामलों को लेकर राज भवन के समक्ष भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने एचईसी के बदहाली के लिए केंद्र और राज्य सरकार दोनों को जिम्मेवार ठहराया और एचईसी की बदहाली को अविलम्ब दूर करने की मांग की। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सुरेश सिन्हा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह, अध्यक्ष जीतू लोहरा, सचिव विकास तिवारी, कार्यकारिणी अध्यक्ष बसंत पल्लाई, उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, एवं प्रदेश आए हुए हजारों कार्यकर्ता एवं सहिया दीदी विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता अध्यक्ष, महामंत्री, उपस्थित रहे और इस कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी महत्पूर्ण योगदान दिए।लायंस क्लब का डांस कॉम्पटीशन कल
लायंस क्लब ऑफ रांची सिटी 5 नवंबर को सुबह 11 बजे 4 वर्ष से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए श्री अरबिंदो आश्रम, सोसाइटी डोरंडा, नेपाल हाउस के पास नृत्य प्रतियोगिता का आयोजित कर रहा है। रजिस्ट्रेशन के लिए क्लब से संपर्क किया जा सकता है।

Posted By: Inextlive