लॉयंस क्लब ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान


रांची (ब्यूरो) । शुक्रवार को रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत रांची नगर निगम, लायंस क्लब ऑफ समर्पण एवं रिलेशंस की ओर से कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार सह स्कूली बच्चों के बीच 200 वृक्षों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्रचार्य प्रदीप कुमार झा उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, लायंस क्लब ऑफ समर्पण कि अध्यक्ष सीमा सिंह, रीना अग्रवाल, हेमा बंका, सुमिता बेदी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, सिंधु बाला, आर्य प्रहलाद, रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राज कुमार, सुधाकर यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।प्रकृति की रक्षा की जिम्मेवारी
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान हम सब कि नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा हेतु जिम्मेवार होना पड़ेगा तभी हम अपनी प्रकृति को हरा भरा, स्वच्छ एवं सुंदर रख सकते हैं। इस अवसर जूनियर इंचार्ज डॉ जया जयसवाल, के एन नलिनी, गोविंद झा, गोविंद झा, कौशल, शालनी तिवारी, दीपिका, एसआर पांडा आदि कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी जय श्रीवास्तव ने दी।

Posted By: Inextlive