संघ के कार्यक्रम में 47 बच्चे हुए शामिल


रांची (ब्यूरो) । रविवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस रांची महानगर के शिवाजी नगर में बिरसा प्रभात शाखा में बाल कार्य विभाग के द्वारा बाल एकत्रीकरण सह प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सह एकत्रीकरण में कुल संख्या 47 थी। बल कार्य विभाग की ओर से शिवाजी नगर में 5 महीने से बाल एकत्रीकरण एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम चल रही है। प्रत्येक माह के पहले रविवार को यह कार्यक्रम होता है। इस प्रतियोगिता में दो खंड बनाया गया। पहला खंड पहले वर्ग से पंचम वर्ग जिसमें रामायण के 20 पात्रों के नाम लिखना था और दूसरा खंड वर्ग 6 से लेकर आगे महाभारत के 20 पात्रों के नाम लिखना था।स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया
शुद्धिकरण और सही तरीके से लिखने पर दोनों खंडो में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और अन्य बच्चों को प्रयास और मेहनत करने पर सभी को पेंसिल और रबड़ सांत्वना पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। प्रांत पर्यावरण संरक्षक प्रमुख सच्चिदानंद मिश्रा और शिवाजी नगर नगर संघ चालक डॉ विजय राज के हाथों द्वारा विजेता स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में भाग सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद जीनगर कार्यवाह मदन, भाग कार्यवाह मनोरंजन दास, नगर बाल कार्य प्रमुख राम उदित, संजीव, दीपक, जय, डॉक्टर श्रीवास्तव, चंदेश्वर, बसंत ठाकुर, आनंद, विजय ठाकुर, रासबिहारी मामा आदि उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive