वर्कशॉप थेइरो के साथ ग्राउंड पर दी गई प्रेक्टिकल जानकारी


रांची (ब्यूरो) । हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और खेलकूद एवम युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार के सयुक्त तत्वावधान में झारखंड के हॉकी प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन किया गया। 18 जून तक आयोजित इस कार्यशाला में दोरणाचार्य अवार्ड से सम्मान प्राप्त भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह ने झारखंड के प्रशिक्षकों के लिए सबसे पहले हॉल में प्रोजक्टर के मध्यम से थ्योरी क्लास कराया और बाद में खेल के मैदान में प्रेक्टिकल भी कराया। उपस्थित सभी 73 कोचों को कई ग्रुप बनाकर सबसे एक दूसरे से चर्चा परिचर्चा भी कराया गया। खिलाडिय़ों को दें ट्रेनिंग
अंतिम दिन हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह कार्यशाला में शामिल सभी प्रशिक्षकों से मिले और कहा कि आपलोगों ने जो अनुभव प्राप्त किया उसे अपने अपने सेंटर में जाकर खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित करें। आने वाले दिनों में आपलोंगो के लिए और भी ऐसे कार्यक्रम कराने की जरूरत होगी तो जरूर कराया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यशाला में झारखंड सरकार के आवासीय और डे बोर्डिंग सहित झारखंड के भिभिन्न जिलों में संचालित हॉकी सेंटरों के कुल 73 कोच शामिल रहे।

Posted By: Inextlive