Jamshedpur Crime News : कुख्यात अमरनाथ सिंह के भाई डब्लू सिंह की सोमवार को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या


जमशेदपुर (ब्यूरो): मनगो के रहनेवाले शक्ति ङ्क्षसह उर्फ डब्लू ङ्क्षसह मर्डर केस में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। डब्लू ङ्क्षसह की मां ने नौ से भी अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। शक्तिनाथ सिंह की हत्या प्रॉपर्टी विवाद को लेकर की गई है। यह जानकारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने कही। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से आठ नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है। जिसमें मंटू सिंह, ईश्वर सिंह समेत अन्य शामिल हैं। सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में रेकी कर रहे कुछ युवकों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे अन्य अपराधकर्मियों के भागने व छिपने की जानकारी पुलिस प्राप्त कर रही है।मिली है कई अहम जानकारी
सिटी एसपी ने बताया कि परिजनों ने प्रॉपर्टी विवाद के साथ ही साथ कई और अहम जानकारियां दी गई है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। कुछ आरोपियों के शहर छोडक़र बाहर भागने की भी संभावना है। प्राथमिकी में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमरनाथ ने शांतिनगर में एक दुकान बनवायी थी। जिसे ईश्वर सिंह को कांग्रेस का कार्यालय संचालित करने के लिए दिया गया था। शक्तिनाथ सिंह के शव का एमजीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उनके मानको स्थित घर लाया गया। जहां से प्रक्रिया पूरी कर स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। लगी थी तीन गोली मृतक शक्ति ङ्क्षसह को एक गोली बांया कान में लगी थी, कान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। जबकि एक गोली फंसी हुई थी, एक गोली पीठ में लगी थी। इसके अलावा शरीर के कई स्थानों पर जख्म के निशान थे।

Posted By: Inextlive