जमशेदपुर के नदी-तालाबों में किया गया मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन. इस दौरान चार हजार सुरक्षाकर्मी लगाए गए थे. ढाक की धुन पर माहिलाएं जमकर थिरकीं.


जमशेदपुर (ब्यूरो): लौहनगरी में पूरे उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया गया। जमशेदपुर के नदी और डैम व तालाबों समेत 13 बड़े घाटों पर मां दुर्गा की प्रतिमओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। विसर्जन के दौरान चार हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। शहर के विभिन्न नदी-घाटों में पूजा कमेटी के लोग ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते हुए मां को विदा किया। इधर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी नदी घाट पर विशेष रूप से तैयारी की गई है। घाट में गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


बता दें कि, दुर्गा पूजा में एक ही दिन नवमी और दशमी की तिथि होने के कारण कई पूजा कमेटियों ने शनिवार को मूर्ति विसर्जन किया गया। बाकी पूजा कमेटी ने रविवार को मूर्ति विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान जुलूस में कोई परेशानी ना हो इसे देखते हुए शहर में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई। शांति समिति के सदस्य सभी जगहों की मॉनिटरिंग कर रहे जबकि जिला प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई। जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल रहीं।जमकर डांस किया

मूर्ति विसर्जन के दौरान जमशेदपुर में महिलाओं ने ढाक की धुन पर जमकर डांस किया। इस मौके पर शहर के लोगों ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इसके साथ जुलूस की शक्ल में महिलाओं ने घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमा को जल में प्रवाहित किया।

Posted By: Inextlive