फीचर फिल्म शार्ट फिल्म म्यूजिक वीडियो डॉक्यूमेंट्री के लिए 31 जुलाई तक एंट्री की जा सकती है


जमशेदपुर (ब्यूरो): वर्ष 2018 से शहर में प्रति वर्ष झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अंतरराष्ट्रीय का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में अस्मा इंडिया चैरिटेबल (कला संस्कृति को समर्पित एन जी ओ) एवं मित्रा प्रोडक्शन (चलचित्र हेतु पंजीकृत संस्था) संयुक्त रूप से कार्य कर रही है। इस साल से आयोजन में एंट्री निशुल्क रखी गई है। इच्छुक फिल्म निर्माता 222.द्भद्धड्डह्म्द्मद्धड्डठ्ठस्रठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्यद्घद्बद्यद्वद्घद्गह्यह्लद्ब1ड्डद्य.ष्शद्व की वेबसाइट पर जाकर अपनी एंट्री जमा कर सकते हैं। इसमें फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म, म्यूजिक वीडियो, डॉक्यूमेंट्री के लिए 31 जुलाई तक एंट्री की जा सकती है। अक्टूबर में होगा आयोजन


संजय उदय सतपथी एवं राजू मित्रा ने बताया कि इस वर्ष पांचवें झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव अक्टूबर में होना है। इसमें बॉलीवुड एवं झारखंड (झॉलीवुड) के दिग्गज कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा। झारखंड के पारंगत कलाकार नागपुरी, संथाली, छाऊ खोरटा, मुंडारी व अन्य स्थानीय भाषाओं में अपनी प्रस्तुति को चलचित्र माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल, रोचक किस्से कहानियों को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे। इस वर्ष अभी तक भारत में झारखंड के अलावे दुनिया के 10 देशों यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी, ब्राज़ील, आयर लैंड, इटली, जापान आदि देशों से फिल्मों की प्रविष्टि जमा हो चुकी है।इनकी रही मौजूदगी

कार्यक्रम के संरक्षक भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल के साथ-साथ एडवाइजरी बोर्ड से संजय पांडेय, गगन रस्तोगी, कन्हैया लाल, जया सिंह, दीपिका बनर्जी आदि मौजूदगी रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में क्रिएटिव हेड व मास कॉम शिक्षिका जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शालिनी प्रसाद, डायरेक्टर उदय सतपथी एवं नवीन प्रधान, शिवांगी सिंह, राज प्रामाणिक, सुधीर महतो, अभिषेक सारंगी, बबली दत्ता जैसे टेक्निकल सदस्य का सहयोग मिल रहा है।

Posted By: Inextlive