शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया पुलिस जांच में जुटी.


जमशेदपुर (ब्यूरो): ईचागढ़ थाना अंतर्गत गौरांगकोचा गांव के समीप 35 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पेड़ पर लटकते शव की पहचान नदीसाई पंचायत के नदीसाई गांव स्थित टोला रांगाडीह के अनादि हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली की उपरोक्त गांव के समीप पलाश के पेड़ से एक युवक का शव लटक रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मी एसआई महती सिंकु ने बताया कि मृतक अनादि हांसदा चार दिन पूर्व गौरांग कोचा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। मंगलवार की रात वह सोच करने के बहाने घर से निकला, लेकिन वापस वह घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा रात भर खोजबीन किए जाने के बाद भी कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों द्वारा पेड़ से लटका शव मिलने की जानकारी मृतक के परिजनों और ईचागढ़ पुलिस को दी गई। घटनास्थल पहुंच कर पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। तनाव में रहता था
प्रथम दृष्टांत इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है। वहीं गौरंगकोचा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमृत उरांव ने जानकारी दी कि मृतक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी दो पत्नियां हैं, जिनमें से दूसरी पत्नी की एक चार वर्षीय पुत्री है और वह गर्भवती भी है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवादों के कारण वह हमेशा तनाव में रहता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवादों के कारण ही मृतक ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive