आरवीएस एकेडमी में एएसआईएससी जोनल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित


जमशेदपुर (ब्यूरो): मानगो डिमना रोड स्थित आरवीएस एकेडमी आज एएसआईएससी जोनल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के लगभग 25 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.इस दौरान सबसे पहले वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने 'क्या वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पशु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?, विषय पर अपनी बातें रखीं।बच्चों को सराहा कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन बिन्दा सिंह ने किया। इस दौरान प्राचार्य वीशा मोहिंद्रा, उप प्राचार्य अनीता तिवारी, अन्य स्कूलों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस जोनल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का संचालन के रूप में शहर की प्रसिद्ध शिक्षाविद जुस्को स्कूल कदमा की प्राचार्य झुमझुमी नंदी ने किया। निर्णायक मंडल में बबीना सरकार, के शाहीन और शिवम श्रीवास्तव शामिल थे। अपने संबोधन में चेयरमैन बिन्दा सिंह ने सभी प्रतियोगी छात्रों के प्रभावशाली वक्तृता कौशल की प्रशंसा की, उनके आत्मविश्वास और अनुशासित व्यवहार की सराहना की।


इन्हें मिला प्राइज

प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार लोयोला स्कूल की लक्षिता चौधरी और विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार कारमेल जूनियर कॉलेज की कृष्णा सुहानी को मिला। इसी तरह उपविजेता का पुरस्कार सेक्रेड हार्ट कान्वेंट की ऐशी सिंह व आरुषि सिन्हा और द्वितीय उपविजेता नरभेराम हंसराज स्कूल के अभिनव कुमार एवं आरुषि कर को घोषित किया गया।

Posted By: Inextlive