Marathi Jagran launch: जागरण न्यू मीडिया ने अपनी नई वेबसाइट मराठी जागरण लॉन्च कर दी है। महाराष्ट्र में जागरण न्यू मीडिया का विस्तार करने के साथ ही इसका लक्ष्य पाठकों को उनकी जरूरतों की सामग्री पहुंचाने का है। इसके अलावा एक ही प्लेटफॉर्म पर आपको स्थानीय खबरें भी पढ़ने को मिलेंगी। साथ ही जागरण प्राइम की तथ्यात्मक और खोजी रिपोर्ट और मराठी में विश्वास न्यूज की फैक्ट चेक की स्टोरी शामिल होंगी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। जागरण न्यू मीडिया ने अपनी नई वेबसाइट मराठी जागरण को लॉन्च कर दिया है। यह पोर्टल खास तौर पर मराठी भाषी लोगों के लिए डेडिकेटेड न्यूज वेबसाइट है। इसमें पाठकों को मराठी भाषा में समाचार, मनोरंजन, लाइफस्टाइल और अन्य कई तरह की विश्वसनीय खबरें पढ़ने को मिलेंगी। इस वेबसाइट को मराठी भाषी पाठकों की रुचि और उनकी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। मराठी जागरण वेबसाइट रियल टाइम न्यूज कवरेज, लेख, वायरल वीडियो और मल्टीमीडिया सहित कई खबरों को पाठकों तक पहुंचाएगी। मराठी जागरण की लॉन्चिंग को महाराष्ट्र के सम्मानित नेताओं से सराहना भी मिली। साइट लॉन्चिंग के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार शामिल रहे।

भरोसेमंद और सत्यापित सामग्री
वहीं, जागरण न्यू मीडिया के प्रधान संपादक राजेश उपाध्याय ने कहा कि मराठी जागरण की लॉन्चिंग हमारे दर्शकों के साथ अधिक व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। मराठी जागरण न केवल दुनियाभर के दर्शकों को समय पर और प्रासंगिक खबर प्रदान करेगा, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न भी मनाएगा। हम अपने पाठकों के साथ जुड़ने और उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, जो विश्वसनीय और सत्यापित सामग्री के साथ उनकी आवाज और मूल्यों को दर्शाता है। मराठी जागरण वेबसाइट अब marathijagran.com पर लाइव है।

जागरण न्यू मीडिया के बारे में जानें
बता दें कि जागरण न्यू मीडिया की पहुंच 97.5 मिलियन से अधिक यूजर्स (Comscore MMX Multi-Platform; March 2024) तक है और इसने भारत में शीर्ष न्यूज वेबसाइटों के बीच अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कंपनी एक दिन में 7,000 से अधिक स्टोरी और 40 वीडियो प्रकाशित करती है। कंपनी के पास राष्ट्रीय और हाइपरलोकल समाचारों को कवर करने वाली समर्पित वेबसाइटें हैं, जिनमें www.jagran.com, www.naidunia.com,www.inextlive.com, www.punjabijagran.com, www.gujaratijagran.com और english.jagran.com शामिल हैं।

इनके अलावा तीन भाषाओं में हेल्थ वेबसाइट www.onlymyhealth.com; तीन ही भाषाओं में महिला फोकस पोर्टल www.herzindagi.com और शिक्षा पर केंद्रित वेबसाइट www.jagranjosh.com है। साथ ही 12 भाषाओं में फैक्ट चेक वेबसाइट www.vishvasnews.com और इन-हाउस प्रोडक्शन हाउस रॉकेटशिप फिल्म्स भी है।

Posted By: Inextlive Desk