Isha Ambani Bonding With Her Bhabhi: अंबानी खानदान की बेटी ईशा अंबानी रिसेंटली एक इंटरव्यू का हिस्सा बनीं। जिसमें उन्होंने अपनी दोनों भाभीयों के साथ अपने रिलेशन पर खुलकर बात की। ईशा ने बताया कि वो अपनी एक भाभी को मां की नजरों से और एक को बहन की नजरों से देखती हैं...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Isha Ambani On Shloka Mehta And Radhika Merchant: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिसेंटली एक इंटरव्यू का हिस्सा बनीं। इस इंटर्व्यू में ईशा ने बताया कि, वो अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ एक स्पेशल बॅाड शेयर करती हैं। साथ ही उनकी मां नीता अंबानी, भाभी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट तीनों ही उनकी सबसे पहली दोस्त हैं। ईशा ने अपने परिवार में ननद भाभी के रिश्ते पर भी खुलकर बात की है।

एक को मां और एक को बहन की नजरों से देखती हैं ईशा
जब ईशा से पूछा गया कि अनंत अंबानी से शादी होने के बाद राधिका मर्चेंट भी उनके घर का हिस्सा बन जाएंगी। तो शादी के बाद आप दोनों के रिश्ते में क्या बदलाव आएगा? जिसका जवाब देते हुए ईशा ने बताया कि, उनकी मां नीता और उनकी भाभी श्लोका और राधिका उनके सबसे करीब हैं। ईशा ने बताया कि वो राधिका को ननद की नहीं बल्कि मां वाली नजर से देखती हैं। ईशा ने भाभी श्लोका के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा कि, वो बहुत खुश हैं कि उनके भाई ने उनकी बेस्ट फ्रेंड से शादी की।

राधिका और श्लोका पर बोलीं ईशा
ईशा ने कहा कि, "अनंत हमेशा मेरे लिए एक बच्चे की तरह रहा है, एक ऐसा बच्चा जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं। इसलिए मैं राधिका को मां की नजर से देखती हूं। मेरी मां, श्लोका और राधिका मेरे सबसे करीबी और मेरी पहली दोस्त हैं।" श्लोका पर ईशा ने कहा कि, ''मैं बहुत लकी थी कि मेरे भाई ने जिससे शादी करने का फैसला किया वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त श्लोका थी। जैसे-जैसे हम बड़े हुए श्लोका मेरी बहन की तरह बन गई। अभी भी, हम लंदन में एक ही घर में रह रहे हैं और हम मजाक में कहते हैं कि वाकई में हमने एक-दूसरे से शादी की है, क्योंकि आकाश और आनंद दोनों मुंबई में हैं और हम यहां बच्चों बच्चों के साथ हैं।"

Posted By: Anjali Yadav