अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देखते हैं तो आपको बता दें कि अब ये और भी आसान हो गया है। केवल 1 लाख रूपये इन्वेस्ट करके आप करोड़पति बन सकते हैं। जानिए कैसे-

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। जिंदगी भर काम करने के बाद हर आदमी चाहता है कि वो करोड़पति बन जाए और रिटायर होने के बाद आराम से जिंदगी गुजारे। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस एक छोटा सा काम करना है। जिससे रिटायरमेंट तक आप करोड़पति हो जाएंगे। जी हां केवल 1 लाख रूपये इन्वेस्ट करके आप रिटायरमेंट तक 1 करोड़ रूपये इकठ्ठा कर सकते हैं। दरअसल कंपाउडिंग से आपकी वेल्थ कई गुना बढ़ जाती है। इस हिसाब से आपको कुछ ऐसी जगहों पर इन्वेस्ट करना है, जहां कंपाउंड के तौर पर ज्यादा अमाउंट मिले। जिसके लिए म्यूचुअल फंड्स एक बैटर ऑप्शन है। म्यूचुअल फंड्स में आप अपनी मर्जी के मुताबिक एक साथ या फिर मंथली पैसे जमा कर सकते हैं। जिस पर आपको ईयरली इंटरेस्ट मिलेगा। तो बस अगर आपके पास 1 लाख रूपये हैं और आप इन्हें इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ईयरली 12 परसेंट इंटरेस्ट के हिसाब से आप 60 साल की उम्र तक करोड़पति बन जाएंगे।

20 की उम्र में करें इन्वेस्ट
देखिए अगर 20 साल की उम्र में आप 1 लाख रूपये इन्वेस्ट कर रहे हैं तो कंपाउंडिंग रेट की वजह से 60 साल की उम्र तक ये अमाउंट करीब 100 गुना बढ़कर 1 करोड़ तक हो जाएगा। क्योंकि 40 साल तक आपका पैसा लगातार बढ़ता रहता है।


30 की उम्र में भी कर सकते हैं इन्वेस्ट
अगर 30 साल की उम्र में आप एकसाथ 1 लाख रूपये इन्वेस्ट करते हैं तो रिटायरमेंट तक केवल 30 साल बचते हैं। इस हिसाब से आपका पैसा 30 गुना ही बढ़ेगा। जिससे रिटायरमेंट पर आपको 30 लाख रूपये ही मिलेंगे।


40 की उम्र में मिलेगा कितना पैसा
40 साल की उम्र में 1 लाख रुपये इन्वेस्ट करने पर आपको केवल 10 लाख रूपये रिटायर होने पर मिलेंगे। क्योंकि 40 के बाद आपके पास केवल 20 साल बचते हैं और 12 परसेंट ईयरली रिटर्न के हिसाब से 20 साल में आपके पैसे 10 गुना बढ़कर 1 लाख हो जाते हैं।


जल्द से जल्द करें इन्वेस्ट
अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जितना जल्दी इन्वेस्ट करेंगे उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा। क्योंकि 20 साल की उम्र में इन्वेस्ट करने पर आपको जहां 1 करोड़ रूपये रिटायरमेंट पर मिलेंगे तो वहीं 40 की उम्र में इन्वेस्ट करने पर केवल 10 लाख मिलेंगे। तो समझदारी भी यही है और एक्सपर्ट्स भी यही कहतें हैं कि जल्द से जल्द इन्वेस्ट करें।

Posted By: Inextlive Desk