Indian Air Force Day 2024: इंडियन एयरफोर्स इस साल 8 अक्टूबर को अपना 92वां इंडियन एयरफोर्स डे मना रही है। इस खास मौके पर जानें इंडियन एयरफोर्स से जुड़े वो जरूरी फैक्ट जो कम ही लोगों को पता है....

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Indian Air Force Day 2024: इंडियन एयरफोर्स डे 1932 में इंडियन एयरफोर्स (IAF) की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। IAF का इतिहास 1932 से शुरू होता है जब इसे आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश शासन के तहत रॉयल इंडियन फोर्स के रूप में बनाया गया था। यह वहीं इंडियन एयरफोर्स है जो आसमान में जब गरजती है तब पाकिस्तान कांप उठता है। इंडियन एयरफोर्स ने सेकेंड वर्ल्ड वार में एक खास रोल प्ले किया। इसकी वजह से इसे मार्च 1945 में 'रॉयल' टाइटल दिया गया था। IAF डे इंडियन एयरफोर्स की शक्तियों और क्षमताओं और 1947, 1948, 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्धों और 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।

इंडियन एयरफोर्स डे जुड़े के खास फैक्ट

- इंडियन एयरफोर्स संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयर फोर्स है।

- 1 जुलाई 2017 तक, इंडियन एयरफोर्स में 12,550 आफिसर (12,404 सर्विंग और 146 रिटायर) और 142,529 एयरमैन (127,172 सर्विंग और 15,357 रिटायर) हैं।

- IAF कई युद्धों में शामिल रहा है: सेकेंड वर्ल्ड वार, चीन-भारत युद्ध, ऑपरेशन कैक्टस, ऑपरेशन विजय, कारगिल युद्ध, भारत-पाकिस्तान युद्ध, कांगो संकट, ऑपरेशन पूमलाई, ऑपरेशन पवन और कुछ अन्य।

- इंडियन एयरफोर्स 'नभः स्पृशं दीप्तम्' के आदर्श वाक्य के साथ काम करती है, जिसका अर्थ है "गौरव के साथ आकाश को छूना"।

- इंडियन एयरफोर्स को पांच आपरेशन और दो फंक्शनल कमांड में कैटेराइज किया गया है।

- भारत सरकार ने जनवरी 2002 में अर्जन सिंह को वायु सेना के मार्शल का पद प्रदान किया, जिससे वे इंडियन एयरफोर्स के पहले और एकमात्र पांच सितारा अधिकारी और वायु सेना के औपचारिक प्रमुख बन गए।

- इंडियन एयरफोर्स अपनी स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान के साथ चार युद्धों और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के साथ एक युद्ध में शामिल रही है।

- इंडियन एयरफोर्स यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग मिशन में भी शामिल रही है।

- भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमान राष्ट्रपति के पास होती है। राष्ट्रीय रक्षा की जिम्मेदारी कैबिनेट के पास होती है।

Posted By: Shweta Mishra