Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को मिठाई का भोग लगाना भक्तों के लिए जरूरी है। यहां जानें गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को अर्पित किए जाने वाले उनके पसंदीदा भोगों की लिस्ट...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश की जयंती यानी कि गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनायी जा रही है। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को भोग चढ़ाने का बहुत महत्व है। यह ईश्वर के प्रति भक्ति, कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक है। माना जाता है कि भोग चढ़ाकर भक्त भगवान गणेश के प्रति अपने प्रेम और श्रद्धा को व्यक्त करते हैं। भक्त गणेश जी के करीब आते हैं औरउनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। भोग को ही प्रसाद कहते हैं। प्रसाद पवित्र माना जाता है और भक्तों के बीच वितरित किया जाता है, जिससे दिव्य ऊर्जा फैलती है। इसके साथ ही प्रसाद से लोगों में एकता की भावना को बढ़ावा मिलता है।

मोदक
यह गणेश जी का पसंदीदा व्यंजन है और गणेश चतुर्थी पर इसे जरूर चढ़ाया जाता है। मोदक के भोग से बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

लड्डू
भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाने से सौभाग्य, समृद्धि और एकता की प्राप्ति होती है। लड्डू कई भारतीय मंदिरों में एक लोकप्रिय प्रसाद माना जाता है।

बर्फी
बर्फी का भोग भी गणेश जी को लगाया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को बर्फी का भोग लगाने से शक्ति, साहस और दृढ़ संकल्प मिलता है।

श्रीखंड
श्रीखंड भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला एक लोकप्रिय भोग है। माना जाता है कि श्रीखंड का भोग लगाने से मन को शांति और स्थिरता मिलती है।

हलवा
हलवा भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला एक लोकप्रिय भोग है। माना जाता है कि हलवा चढ़ाने से बुद्धि, ज्ञान और आध्यात्मिक विकास होता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Posted By: Shweta Mishra